


भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- शासकीय जी.एन.ए. महाविद्यालय में वृक्षारोपण शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भाटापारा में प्रभारी प्राचार्य डाॅ. आनंद कुमार मिंज के निर्देशानुसार ईको क्लब एवं पर्यावरण संरक्षक संस्था छ.ग. के संयुक्त तत्वाधन में दिनांक 04/07/2025 को महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण संरक्षक संस्था छ.ग. के कार्यकर्ताओं के सहयोग से महाविद्यालय परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे रोपे गए तथा इसकी सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु प्रण लिया गया। संरक्षण हेतु महाविद्यालयीन विद्यार्थियों का समूह बनाकर प्रत्येक समूह को एक-एक वृक्षों का सरंक्षण का दायित्व सौंपा गया। वृक्षारोपण को सफल बनाने के लिए अभियान चलाया गया तथा विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।


More Stories
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज भाटापारा में आयोजित हुई विकसित भारत युवा संसद 2026-27
भाटापारा में जिला एथलेटिक्स जूनियर एथलेटिक्स मीट संपन्न