

भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने शनिवार को क्षेत्र के ग्राम लेवई सोसाइटी परिसर में अपनी मां के सम्मान में पौधारोपण किया। इस अवसर पर शिवरतन शर्मा ने कहा कि, आज पूरा देश और दुनिया जलवायु परिवर्तन से जूझ रहा है। धरती का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे गर्मी बढ़ रही है, ग्लेशियर पिघल रहे हैं और समुद्र का जल स्तर बढ़ रहा है। जो गंभीर समस्या है। जिसका एक मात्र उपाय है अधिक से अधिक पेड़ों को लगाना। सनातन संस्कृति में पेड़ों को महत्वपूर्ण माना गया है।
शिवरतन शर्मा ने कहा की पेड़ों की पूजा और संरक्षण सनातन धर्म में न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह पर्यावरण संतुलन और स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है।
हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना है। इसके माध्यम से हम न केवल अपनी माताओं के प्रति सम्मान प्रकट कर सकते हैं, बल्कि धरती मां को भी हरियाली से भरकर अपनी आने वाली पीढ़ी को रहने के लिए एक अनुकूल वातावरण दे सकते हैं।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री राकेश तिवारी, जिलाध्यक्ष भाजयुमो सुनील यदु, मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, भाजपा नेता महेश वर्मा, बूधेश्वर वर्मा, ठाकुर राम साहू, रवि वर्मा, बैंक मैनेजर अनीता पाण्डेय, नरेन्द्र वैष्णव सहित ग्रामीणजन एवं पार्टी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे.।


More Stories
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का मनाया 56 वे स्थापना दिवस
क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रान्त योजना बैठक का हुआ आयोजन
जीएनए कॉलेज में छात्रों की मांगों पर कार्रवाई शुरू, वार्षिकोत्सव एवं पेयजल व्यवस्था मुद्दा एजेंडे में शामिल।