


भाटापारा/khabar-bhatapara.in:-नवा रायपुर राज्योंत्सव कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने आत्मीय स्वागत किया, राज्योत्सव पर छत्तीसगढ़ में शनिवार को ऐतिहासिक कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायपुर आगमन पर प्रदेश की राजनीति में उत्साह चरम पर नजर आया।
शिवरतन शर्मा ने मोदी का आत्मीय स्वागत किया। अपने सोशल मिडिया प्लेटफार्म के पोस्ट में उन्होंने लिखा—
आधुनिक भारत के शिल्पकार, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत माननीय प्रधानमंत्री जी का छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस – रजत जयंती के ऐतिहासिक अवसर पर रायपुर आगमन पर आत्मीय स्वागत।
देखिए, कौन-कौन नेता हुए शामिल
प्रधानमंत्री मोदी सुबह छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्रीगण और सांसदों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल पहुँचे, जहां वे हृदय रोग से उबरे करीब 2,500 बच्चों से संवाद कर रहे हैं। रायपुर प्रवास के दौरान पीएम लगभग 6 घंटे 45 मिनट शहर में रहेंगे। आगमन के तुरंत बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ की लोक कला की पहचान पद्म विभूषण तीजन बाई और सुप्रसिद्ध साहित्यकार पद्म भूषण विनोद कुमार शुक्ल का हालचाल भी जाना।
पीएम मोदी आज नवा रायपुर में कई बड़े लोकार्पण किया, जिनमें—
नए विधानसभा भवन का उद्घाटन
डिजिटल जनजातीय संग्रहालय का लोकार्पण
ब्रह्माकुमारी संस्थान के ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र का उद्घाटन
शामिल हैं।

More Stories
शिवरतन शर्मा ने आदिवासी जीवनशैली, कला और परंपराओं को बताया देश की अनमोल धरोहर..
जिला स्विमिंग एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
नगर देवांगन समाज गठन भंग के समाचार का खंडन