


भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- रानी लक्ष्मीबाई जयंती के उपलक्ष्य में शहीद वीर भगत सिंह सेवा ट्रस्ट समिति द्वारा 19 नवंबर को सरस्वती शिशु मंदिर, भाटापारा में एक प्रेरणादायी संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, समाजसेवियों और नागरिकों ने सहभागिता की। संगोष्ठी में भारत की अमर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के जीवन, संघर्ष, शौर्य, राष्ट्रभक्ति और वर्तमान भारत में उनके आदर्शों की प्रासंगिकता पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने रानी लक्ष्मीबाई के साहस, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया, वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद आशीष पुरोहित ने नारी–शक्ति और स्वाभिमान के प्रतीक रूप में उनके आदर्शों पर विचार रखे। मुख्य वक्ता श्री सोमेश सिन्हा ने झाँसी की रानी के संघर्ष, युद्धकौशल और बलिदान पर विस्तृत व्याख्यान दिया। इस अवसर पर समिति के संस्थापक मुकेश साहू भी उपस्थित रहे और उन्होंने संगठन की सेवामूलक गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में राजीव मिर्झा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा से ओत-प्रोत यह आयोजन अत्यंत सफल रहा तथा समिति ने भविष्य में भी इसी तरह के जन-जागरण एवं समाजोपयोगी कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की। इस कार्यक्रम पर संस्कार सोनी जी, संजू चतुर्वेदी जी, सुशांत नवरंग, पुष्पेंद्र चक्रधारी, पायल, साक्षी, तृप्ति,गोपाल संजू मार्कण्डेय आदि उपस्थित रहे।


More Stories
ग्राम कोटमी के सुने मकान में चोरों को धावा,,,दिनदहाड़े जेवर और नगदी की चोरी
क्या बजाज फाइनेंस से करवाई है अपनी गाड़ी फाइनेंस तो सावधान,,,,कर्मचारी ने किया ग्राहकों से धोखाधड़ी–पढ़े पूरी खबर
“एक राष्ट्र, एक चुनाव-लोकतंत्र की मजबूती की ओर एक निर्णायक कदम” सुनील यदु