

भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- छत्तीसगढ़ प्रदेश ठेठवार यादव महासभा तरेंगा राज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य और गरिमामय आयोजन रविवार, दिनांक 16 नवम्बर 2025 को ग्राम अकलतरा में संपन्न हुआ। इस समारोह में समाज के वरिष्ठ जन, पंचगण, सदस्यगण एवं तरेंगा राज के सैकड़ों समाजजन शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मा. शिवरतन शर्मा जी (पूर्व विधायक, भाटापारा) उपस्थित रहे। उन्होंने समाज के विकास, युवाओं की शिक्षा, एकता और परंपराओं के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि ठेठवार समाज अपनी मेहनत, निष्ठा और परंपरा के लिए जाना जाता है, जिसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है समारोह की अध्यक्षता मा. पुहुप राम यदु जी (अध्यक्ष, छ.ग. ठेठवार यादव महासभा) ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मा. रमेश यदु जी, मा. सुरेश यदु जी, मा. श्रीमती मुंजू रेशम यदु, तथा मा. श्रीमती भारती इन्द्रजीत यदु सुखदेव यदु , आचार्य दुर्गेश यदु रोशन यदु शेषनारायण यदु संजय यादव उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा में वृद्धि की।
समाज के उत्थान और परंपरागत सामाजिक कार्यों को भाटापारा में निरंतर आगे बढ़ाने के लिए विशेष रूप से साक्षी डेयरी भाटापारा के संचालक भीखम यदु जी को महासभा की ओर से सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि मा. शिवरतन शर्मा जी ने उन्हें साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। सामाजिक क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान, समाजसेवा और सक्रिय भूमिका की सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम में समाज के युवाओं की प्रतिभा, शिक्षा और उत्कृष्ट उपलब्धियों को भी बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा की गई। अतिथियों ने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ सकता है जब युवा शिक्षा और संस्कारों में मजबूती से खड़े हों।
संपूर्ण कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


More Stories
ग्राम कोटमी के सुने मकान में चोरों को धावा,,,दिनदहाड़े जेवर और नगदी की चोरी
क्या बजाज फाइनेंस से करवाई है अपनी गाड़ी फाइनेंस तो सावधान,,,,कर्मचारी ने किया ग्राहकों से धोखाधड़ी–पढ़े पूरी खबर
“एक राष्ट्र, एक चुनाव-लोकतंत्र की मजबूती की ओर एक निर्णायक कदम” सुनील यदु