


बलौदाबाजार/khabar-bhatapara.in:- संयुक्त जिला कार्यालय में बुधवार 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया गया। कलेक्टर दीपक सोनी ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर स्थित महात्मा गांधी, संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर, भारत माता एवं शहीद वीर नारयण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके पश्चात भारत का संविधान उद्देश्यिका का वाचन एवं शपथ ली गई।
ज्ञातवय है कि शासन के निर्देशानुसार प्रति वर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाता है।भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ॰ भीमराव आंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 को पहली बार भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस सम्पूर्ण भारत में मनाया गया तथा 26 नवम्बर 2015 से प्रत्येक वर्ष सम्पूर्ण भारत में संविधान दिवस मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर अवध राम टंडन, निशा नेताम मड़ावी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित थे।



More Stories
नीट परीक्षा के रद्द होने को सरयू साहित्य एवं सुधिजनों ने बताया छात्रों के साथ खिलवाड़
हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है-शिवरतन शर्मा
साहू समाज भवन बलौदाबाजार में अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न