March 14, 2026

KHABAR BHATAPARA

सबसे तेज़ – सबसे आगे

भाटापारा क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए 07 करोड़ 68 लाख 78 हजार की राशि स्वीकृत

भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने कहा – जनता के सुगम आवागमन के लिए सड़कों का विस्तार हमारी प्राथमिकता

भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद से भाटापारा विधानसभा लगातार विकास की सौगातें पा रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा के सतत प्रयासों से क्षेत्र के सड़क निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग से 07 करोड़ 68 लाख 78 हजार रुपए की तीन मार्गो के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिसमे मर्राकोना-संजारी- नवागांव लम्बाई 03 किलोमीटर पुल पुलिया सहित 03 करोड़ 51 लाख 18 हजार रुपये,, दरचूरा- हथबंद मार्ग 03.50 किलोमीटर डामर मजबूतीकरण निर्माण कार्य 02 करोड़ 36 लाख 63 हजार रूपये एवं मुख्य मार्ग से पौसरी पहुंच मार्ग 01.65 किलोमीटर 01 करोड़ 80 लाख 97 हजार रूपये स्वीकृत हुए हैं। इससे पूर्व भी भाटापारा विधानसभा को विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोडो रूपये की स्वीकृति मिली हैं,जिसका कार्य प्रगति पर हैं..
शिवरतन शर्मा ने उक्त स्वीकृति पर कहा कि यह कार्य सिर्फ सड़के नहीं, बल्कि जन-जन के जीवन को सरल और समृद्ध बनाने का संकल्प हैं। ग्रामीण अंचलों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं और जनसुविधाओं का चरणबद्ध विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।
शिवरतन शर्मा ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि— “जनता के सुगम आवागमन हेतु सड़कों का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”