

भाटापारा::- अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की शासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु डेविड राज एवं राष्ट्रीय सचिव अरविंद बगडगेरी ने छत्तीसगढ़ राज्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष(कानून प्रवर्तक) के रूप में लक्ष्मीनारायण सोनी को नियुक्त किया है। लक्ष्मीनारायण सोनी की नियुक्ति से सभी वर्ग के लोगों में हर्ष व्याप्त है।
विदित हो कि नगर के ज्वेलरी संचालक और वृन्दावन कालोनी के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनी लगभग 10 वर्ष पूर्व सन 2015 में भी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे चुके है।इस वर्ष भी उन्हें प्रदेश की पुनः कमान मिलने पर लक्ष्मीनारायण सोनी ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूर्व की भांति उनके संज्ञान में जो भी विषय आयेंगे,उस पर वे निश्चित रूप से सम्पूर्ण जांच के पश्चात आवश्यक निर्णय लेंगे।
श्री सोनी ने बताया कि उनकी नियुक्ति के पश्चात उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व से प्रदेश की टीम का शीघ्र गठन करने का अनुरोध किया है है ताकि मानव संरक्षण पर उनकी टीम पैनी निगाह रखकर आवश्यक कदम उठा सके। इस बीच लक्ष्मीनारायण सोनी के पुनः
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पर ताज पोशी होने पर अंचल में हर्ष व्याप्त है और विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों,सदस्यों सहित चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह सलूजा, राष्ट्रीय सदस्य अल्पसंख्यक आयोग श्रीप्रकाश मोदी,
भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रदेश मंत्री आशीष जायसवाल ,वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा , संतोष अग्रवाल, कोमल शर्मा ,तजीव अरोरा, श्रेणीक गोलछा, संतोष सोनी, यशवंत अग्रवाल,एवं अनेक शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स भाटापारा इकाई ने किया सिक्का वितरण कैंप का आयोजन
चैंबर ऑफ कॉमर्स का होली मिलन समारोह, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा हुए शामिल
सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर दीपक सोनी को स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी