March 14, 2026

KHABAR BHATAPARA

सबसे तेज़ – सबसे आगे

नववर्ष 2026 का आरंभ में गुरुद्वारा गुरूसिंह सभा मे कीर्तन एवँ सुमिरन के साथ हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

अमरजीत सिंह सलूजा ने बताया की नववर्ष के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा गुरूसिंह सभा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों को सकारात्मक एवं वैश्विक सोच से जोड़ने के उद्देश्य से उनके लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जो अलग-अलग आयु वर्गों में संपन्न हुईं। बच्चों के साथ-साथ युवाओं, बुजुर्गों एवं वरिष्ठजनों ने भी उत्साहपूर्वक इन खेलों में भाग लेकर नए साल का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया।
बच्चों के कार्यक्रम का संचालन सम्मी चावला, निशु सलूजा, श्वेता सेठी, शिल्पा टूटेजा, मनी चावला,एवं शीतल सलूजा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का जजमेंट पूजा अरोरा, गुरमीत कौर सलूजा एवं कमल सेठी द्वारा किया गया।
जिसके विजेता इस प्रकर हे बच्चों के बच्चों के खेल में उम्र ५-९ ग्रुप में

प्रथम- सार्थक सेठी
द्वितीय- सनवीर छाबड़ा
तृतीय- आरवी छाबड़ा एवं साम्या मक्कड़

उम्र १०-१५ ग्रुप

प्रथम- समर्थ सेठी
द्वितीय-जतिन राजपाल
तृतीय-पवित चावला

उम्र १५-२५ ग्रुप

प्रथम- हरजस चावला
द्वितीय- मनप्रीत कौर खालसा
तृतीय-बानी कौर

महिलाओं के खेल में
अलग अलग ग्रुप ने अपना स्थान बनाया

प्रथम – सीता मक्कड़ जी, मीनू गुंबर जी एवं तरण राजपाल जी
द्वितीय- नीलू राणा,पूनम सेठी एवं प्रभजीत कौर
तृतीय- परमजीत कौर जी, ईना छाबड़ा एवं मनी चावला विजेता रहे ।

पुरुषों कि ग्रुप में
प्रथम- जगप्रीत सिंघ जी
द्वितीय- राजा सिंघ गुंबर जी
तृतीय- मंनी सिंघ छाबड़ा विजाता रहे।

इसके पश्चात रात्रि 10:00 बजे से गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन एवं सिमरन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संगत ने सिमरन के माध्यम से गुरु घर से जुड़कर नववर्ष का स्वागत किया।
नववर्ष के अवसर पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा द्वारा सभी के लिए लंगर की सुंदर व्यवस्था की गई। सभी समाज के लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं एवं आतिशबाजी के साथ नए साल का उल्लासपूर्वक स्वागत किया।
अंत में, गुरुद्वारा गुरूसिंह सभा के प्रधान सरदार मनमहेन्दर सिंह चावला (बबलू), बलवंत सिंह सलूजा, हरभगवान गुम्बर, राजा गुम्बर एवं अमरजीत सिंह सलूजा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सभा के सचिव राजा गुम्बर ने सफल आयोजन पर सभी आयोजकों को हार्दिक बधाई दी।