


भाटापारा:- तरेंगा में कमलाकांत इंस्टिट्यूट के बच्चो के द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । साथ ही आए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया। सभी को स्वास्थ्य जाँचकर दवाई भी वितरित किया गया । उक्त स्वास्थ्य शिविर में आए गांव के सभी लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया ।
इस शिविर में मुख्य रूप से भाटापारा से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विकास आडिल उपस्थित थे। साथ की कमलाकांत इस्ट्यूट से गायत्री देवांगन व बच्चे उपस्थित रहे।उक्त पूरे कार्यक्रम के लिए ग्राम पंचायत तरेंगा सरपंच त्रिवेणी धनेश साहू ने पूरे टिम को इस सेवा कार्य के लिए धन्यवाद दिया


More Stories
राष्ट्रीय खेल दिवस पर ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन
51 यूनिट रक्त का हुआ संग्रहण, महिलाओं सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर की सहभागिता
नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का जन्मदिन सादगी, आत्मीयता और धूमधाम के साथ मनाया गया