March 14, 2026

KHABAR BHATAPARA

सबसे तेज़ – सबसे आगे

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल, साहु समाज ही नहीं सभी समाज का सम्मान करते है:विधायक इन्द्र साव

डिप्टी सी एम अरुण साव ,साहु समाज को आगे कर अपनी खोई प्रतिष्ठा बचाने राजनीति कर रहे है।

भाटापारा::- प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी स्पष्ट और स्वच्छ राजनीति के चलते आज देश के प्रमुख राजनेता के रूप में जाने जाते है और वे कभी भी किसी समाज को लेकर अमर्यादित टिप्पणी नहीं करते,ऐसे में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव अपनी पार्टी की राजनीति छोड़ कर साहु समाज को आगे कर अपनी राजनीतिक रोटी सेकने का प्रयास कर रहे है,जिसे ना केवल प्रदेश की जनता समझ चुकी है बल्कि अब साहु समाज भी उनकी मंशा और भावना को अच्छे से समझ गया है,उक्त बाते विधायक इन्द्र साव ने प्रेस को जारी अपने बयान में कही। वही समाज के कांग्रेस विधायकों ने समाज के प्रदेश अध्यक्ष को एक पत्र प्रेषित करते हुए समाज को इससे दूरी बनाकर रखने का निवेदन किया है,क्योंकि ये विशुद्ध रूप से राजनीति से जुड़ा विषय है।
विधायक इन्द्र साव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बिलासपुर लिंगियाडीह प्रवास के दौरान अपने भाषण में ऐसा कोई अमर्यादित शब्द का उल्लेख नहीं किया,जिससे किसी समाज को आहत हो। विधायक साव ने कहा कि डिप्टी सीएम अरुण साव से उनका कोई विभाग तो संभल नहीं रहा है और उनके क्षेत्र में भी उनका विरोध का स्वरूप धीरे धीरे सुलग रहा है,ऐसे में अपनी डूबती नैया को पार लगाने अब समाज को आगे कर अपनी खोई प्रतिष्ठा को बचाने का कुंठित प्रयास कर रहे है,जबकि पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लिंगियाडीह में अपने भाषण में जंगल की कहानी का सार सुनाया था,जो पूरा वीडियो देखने,सुनने से स्पष्ट है,उन्होंने अपने भाषण में ना तो कोई अमर्यादित टिप्पणी की और ना ही असंसदीय भाषा का उल्लेख किया। उनके भाषण का पूरा वीडियो देखने के बाद पूरी तरह स्पष्ट है कि ना तो उन्होंने किसी जाति,धर्म या संप्रदाय का नाम लेकर कोई बात कही।एक जंगल की कहानी का सार बात डिप्टी सीएम को इतनी चुभ गई वे अब प्रदेश साहु समाज को आगे कर अपनी आगे की राजनीति और पद सुरक्षित रखने पर आ गए है।
विधायक इन्द्र साव ने कहा कि डिप्टी सीएम अपनी पार्टी की राजनीति करे बे वजह समाज को बदनाम करने की नियत से समाज को राजनीति में घुसेड़ने की कोशिश ना करे।
साहु समाज के विधायकों ने लिखी चिट्ठी…
इस बीच कांग्रेस पार्टी में साहु समाज का प्रतिनिधित्व कर रहे विधायकों ने प्रदेश साहु समाज के मुखिया को एक पत्र प्रेषित करते हुए डिप्टी सी एम अरुण साव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मामले को पूरी तरह राजनीतिक विषय बताया है और कहा कि राजनीति में विपक्षी नेताओं के ऊपर इस प्रकार की टिका टिप्पणी होते रहती है।समाज के लोग विभिन्न राजनीतिक पार्टी से जुड़े होते है और वे लोग भी कांग्रेस पार्टी के प्रति उतने ही जवाबदेह है जितने अपने समाज के प्रति है, अतः आपके द्वारा सभी जिला अध्यक्षों को प्रेषित पत्र को वापस लेते हुए सामाजिक व्यवस्था को बनाए रखने की कृपा करेंगे ताकि समाज का झुकाव किसी एक राजनीतिक पार्टी की ओर ना झुका रहे।