

● गिरफ्तार आरोपियों में घटना के दौरान उपस्थित आरोपी राहुल वर्मा को भागने में सहयोग करने व आश्रय देने वाले 03 आरोपी भी है शामिल
● आरोपियों द्वारा नशा करने की बात पर झगड़ा विवाद होते हुए आवेश में आकर, चाकू से कर दी गई थी मृतक चुम्पेश्वर ध्रुव की हत्या
● मामले में पूर्व में एक नाबालिक सहित 02 आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार
लवन:- धनऊ राम ध्रुव निवासी ग्राम गदहीडीह ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पुत्र चुम्पेश्वर ध्रुव से कुछ आरोपियों ने चाकू आदि से गंभीर रूप से मारपीट कर उसे गंभीर चोंटे पहुंचाई है और चुम्पेश्वर ध्रुव को ईलाज हेतु जिला अस्पताल बलौदाबाजार लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा चेक करने पर बताया कि चुम्पेश्वर ध्रुव की मौत हो चुकी है । मामले में पुलिस ने धारा 103(1),3(5) बीएनएस एवं 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कार्यवाही करते हुए एक नाबालिक सहित 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, किंतु प्रकरण में शामिल 01 अन्य आरोपी राहुल वर्मा फरार हो गया था। फरार आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आरोपी राहुल वर्मा सहित उसे भागने में सहयोग करने तथा साथ देने वाले आरोपियों दुलेश्वर प्रसाद, अमन कुमार चौहान एवं थानेश्वर वर्मा को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपी राहुल वर्मा द्वारा मृतक चुम्पेश्वर ध्रुव पर चाकू से प्राण घातक वार करना एवं आरोपी अमन कुमार चौहान, दुलेश्वर प्रसाद निषाद एवं थानेश्वर वर्मा द्वारा आरोपी राहुल वर्मा के भागने में एवं उसे साथ देने में सहयोग करना स्वीकार किया गया। 04 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। इस प्रकरण में विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, प्रआर रामकृष्ण पटेल, आरक्षक अजय बंजारे, भूपेंद्र गुप्ता, राममोहन राय का विशेष योगदान रहा।

आरोपियों के नाम
1. राहुल वर्मा उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम कोलिहा थाना लवन
2. दुलेश्वर प्रसाद निषाद उर्फ विजय निषाद उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम डोंगरीडीह थाना लवन
3. अमन कुमार चौहान उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम कोरदा थाना लवन
4. थानेश्वर वर्मा उर्फ छोटे गुड्डू उम्र 22 वर्ष निवासी कोलिहा थाना लवन

More Stories
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स भाटापारा इकाई ने किया सिक्का वितरण कैंप का आयोजन
चैंबर ऑफ कॉमर्स का होली मिलन समारोह, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा हुए शामिल
सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर दीपक सोनी को स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी