


● आरोपी द्वारा अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र कुकूरदी में स्वयं को मजदूर यूनियन अध्यक्ष होना बताकर श्रमिकों को उकसाते हुए चक्का जाम एवं जान से मारने की धमकी देते हुए कर्मचारियों को काम करने से रोकना पड़ा भारी
● थाना सुहेला पुलिस द्वारा मामले में संगठित अपराध की धाराओं के तहत की गई कार्रवाई
● आरोपी दिलीप वर्मा के साथ संगठित रूप से अपराध कारित करने वाले अन्य आरोपियों की पता तलाश है जारी
सुहेला:- आरोपी दिलीप वर्मा द्वारा स्वयं को मजदूर यूनियन अध्यक्ष होना बताकर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर, संगठित रूप से संयंत्र से जुड़े संविदा श्रमिकों को डरा धमकाकर, झूठा प्रलोभन देकर अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र कुकूरदी के मुख्य द्वार पर एकत्रित होकर औद्योगिक शांति को भंग किया गया तथा संयंत्र में नियोजित श्रमिकों को उकसाकर, जबरदस्ती कार्य बंद करवाया गया। सांथ ही भयादोहन कर आरोपी द्वारा अवैध रूप से पैसे की वसूली किया गया है तथा मना करने पर अपराधिक षड्यंत्र करते हुए चक्काजाम एवं जान से मारने की धमकी देते हुए कर्मचारियों को काम करने से रोका गया। थाना सुहेला में अपराध धारा 61(2)ख,308(4),126(2),351(3),190,191(2),111(3) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी दिलीप वर्मा को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ संगठित रूप से मिलकर थाना सुहेला में पंजीबद्ध उक्त अपराध करना स्वीकार किया गया।
आरोपी- दिलीप वर्मा उम्र 38 साल निवासी ग्राम खम्हरिया थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर


More Stories
नीट परीक्षा के रद्द होने को सरयू साहित्य एवं सुधिजनों ने बताया छात्रों के साथ खिलवाड़
हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है-शिवरतन शर्मा
साहू समाज भवन बलौदाबाजार में अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न