


भाटापारा :- भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टोनाटार के शासकीय शहीद धनंजय वर्मा हाई स्कूल में सरस्वती सायकल योजना के तहत 9 वीं की छात्राओं को सायकल वितरण कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य चंद्रप्रकाश साहु जी के मुख्य आतिथ्य मे 37 छात्राओं को सायकल वितरण किया गया । डा• रमन सिंह जी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में प्रारंभ हुई यह योजना शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका उद्देश्य छात्राओं के स्कूल छोडने की दर को कम करना और उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु मुफ्त साइकिल प्रदान करना है, इस योजना ने ग्रामीण इलाकों के उन बच्चियों के लिए शिक्षा के दरवाजे खोले हैं, जिन्हें लंबी दूरी तय करके स्कुल जाना पडता था। इस अवसर पर कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष महाबल बघेल, ग्राम सरपंच विष्णु कौशले, उपसरपंच कुलेश्वर वर्मा, राहुल, सोमप्रकाश रजक, गंगा दास वैष्णव सहित स्कुल के प्राचार्य व शिक्षकगण उपस्थित थे।

More Stories
रायपुर में OPPO Reno16 Series 5G की भव्य लॉन्चिंग, जल्द ही छत्तीसगढ़ के बाजारों में होगी उपलब्ध
सीनियर ड्यूज बॉल समर क्रिकेट टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
रायपुर में ओप्पो रेनो 16 सीरीज 5G की भव्य लॉन्चिंग,जल्द छत्तीसगढ़ के बाजार में होगी उपलब्ध