

भाटापारा :- इस वर्ष 15 फरवरी 2026 महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ भाटापारा द्वारा खप्पर बाबा मंदिर में ठंडाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ जी मंदिर खप्पर बाबा में भोलेबाबा का आशीर्वाद लेकर और भोग चढ़ाकर विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा श्रीमती उमा रेखराज शर्मा सेवाका, सभी पदाधिकारी गण एवं कार्यकारिणी सदस्याओं द्वारा मंदिर में आए सभी भक्तों को भोले बाबा का प्रिय शीतल पेय ठंडाई प्रसाद रूप में वितरित किया। इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भक्तों ने दर्शन लाभ लेकर ठंडाई का आनंद लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। आयोजन में अध्यक्षा उमारेखू शर्मा के साथ-साथ सभी पदाधिकारियों में सुलेखा शर्मा, सुनीता हट्टीका,किरण जोशी,मोहिनी चौबे ,शिवानी शर्मा,वंदना शर्मा,चंद्रकिरण शर्मा,सुशीला तिवारी ,आशा पुरोहित,उमा पटाक ,पिंकी शर्मा,मीता शर्मा ,लता शर्मा ,शशि पांडे ,बेला शर्मा ,ज्योति तिवारी,ममता शर्मा ,आशा सेवका
,रेखा शर्मा,लक्ष्मी पांडे ,आँचल तिवाड़ी,मीता शर्मा, स्नेहिल ओझा उपस्थिति दर्ज कराई।


More Stories
नारी शक्ति वंदन अधिनियम: संकल्प से सिद्धि की ऐतिहासिक यात्रा- चन्द्र प्रकाश साहू
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का मनाया 56 वे स्थापना दिवस
क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रान्त योजना बैठक का हुआ आयोजन