

भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी भाटापारा जिला बलौदा बाजार भाटापारा के कराटे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों ने पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। 14 फरवरी 2019 में आज ही के दिन आतंकी हमले पुलवामा अटैक में शहीद हुए 40 जवानों को याद करते हुए भाटापारा चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी के संचालकों एवं कराटे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों ने बाल मंदिर प्रांगण में भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल एवं दीपक जलाकर उनको याद किया। कराटे सीखने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों के बीच सभी प्रशिक्षक कार्यक्रम में मौजूद हुए और बच्चों को पुलवामा अटैक एवं शहीदों के बारे में बताते हुए बच्चों को जानकारी दी और उनसे कहा कि सदा देश हित और राष्ट्रहित में कार्य करते हुए अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे, आप सभी देश के भविष्य हैं और आपके कंधे पर ही देश का भविष्य टिका हुआ है। साथ ही चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी के संचालक एवं उनकी टीम को कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया साथ ही कहा कि ऐसे ही अपने देश के लिए कुर्बान होने वाले शहीदों के सम्मान को याद रखें एवं अपने कराटे सीख रहे इन बच्चों को उनके कार्यों को बताने एवं राष्ट्रभक्ति की हलक जगाने की प्रेरणा दी। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में एकेडमी के संचालक व जिला करते संघ महासचिव ऋषभ सिंह चौहान एवं चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी भाटापारा जिला बलौदा बाजार के समस्त प्रशिक्षक सचिव नेमीचंद साहू, कोषाध्यक्ष योगेश कुर्रे, प्रबंधक विक्रम सिंह चौहान, सह सचिव महेश राजपूत, हर्ष देवांगन, धनंजय पांडे, यशवंत साहू, प्रतीक द्विवेदी, पंकज चंदेल, मनीष दास महंत,गौरव साहू, विपिन साहू के साथ पालक गण में हेमलाल साहू, प्रीति साहू, पवन साहू एवं कराटे सीखने वाले बच्चे मे ओम चोरिया , रिचा यादव, हिमानी शर्मा, पावनी शर्मा , शेफाली केसरवानी, अंकित साहू,वाल्या साहू, साक्षी बहाल, मानसी मिश्रा, दिव्यांश यादव एवं एकेडमी के अन्य बच्चे मौजूद रहे।


More Stories
भाटापारा मे सजेगी छत्तीसगढी व्यजन की बगियाव्यंजनों के साथ ही विविध रचनात्मक प्रस्तुतियां
शाश्वत लिटिल स्टार इंग्लिश मीडियम स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव
शराब के एक पेग के खातिर दोस्त की टंगिया मारकर कर दी हत्या, नशे ने एक परिवार का छिना सहारा और दोस्त को बना दिया हत्यारा