

बलौदाबाजार/khabar-bhatapara.in:- अपने निर्माणाधीन पीएम आवास के सामने अवैध कब्ज़ा कर बनाए घुरवा के बिखरे कचरा और बदबू से परेशान दिव्यांग मालिक राम ध्रुव की समस्या का कलेक्टर जनदर्शन में त्वरित समाधान हो गया। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर एसडीएम एवं तहसीलदार ने टीम गांव भेजकर अतिक्रमण हटवाया और घुरवा का समतलीकरण कराया गया।

तहसील सुहेला अंतर्गत ग्राम शिकारी केशली निवासी दिब्यांग मालिक राम ध्रुव विगत मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन में अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कलेक्टर दीपक सोनी को अपनी समस्या बताते हुए आवेदन दिया।मालिक राम ने बताया कि उनकी पत्नी पुनिया बाई ध्रुव के नाम से ग्राम पंचायत शिकारी केशली में प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है जिसे गांव के आबादी भूमि पर आवास निर्माण शुरू किया है। निर्माणाधीन आवास के सामने अन्य व्यक्ति द्वारा घुरवा खोदकर कचरा फेंका जा रहा है जिससे घर के सामने कचरा और दुर्गन्ध फैलने से परेशानी हो रही है।
जनदर्शन में दिये आवेदन पर त्वरित कार्यवाही होने से मालिक राम ने शासन -प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा है कि अब उनके घर के सामने घुरवा का समतलीकरण हो गया है जिससे अब अच्छा अनुभव हो रहा है। जनदर्शन में त्वरित कार्यवाही होने से लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान हो रहा है।

More Stories
लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता
विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ भाटापारा द्वारा खप्पर बाबा मंदिर में ठंडाई वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पुलवामा के शहीद जवानों को चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी के प्रशिक्षकों और बच्चों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि