


भाटापारा:- khabar-bhatapara.in –भाटापारा पेंशनर्स एसोसिएशन तहसील शाखा अध्यक्ष डॉ खुमान सिंह वर्मा के नेतृत्व मे विगत 4 वर्षों से पेंशनरो क़ो विदेश यात्रा जैसे मारिशस, फिजी, मे अन्तर्राष्ट्रीय रामायण मेला, तीर्थ यात्रा की परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष दक्षिण भारत भ्रमण का कार्यक्रम दिनांक 19 फरवरी 2026 गायत्री मंदिर से 10 बजे शुरू होगी जिसे मांगलिक ध्वज लहरा क़र विधायक इंद्र साव बिदाई देंगे । 50 सदस्यों मे 30 नारी शक्तियां भी है । पेंशनर साथियों क़ो बिदाई देने उनके परिजन भी उपस्थित रहेंगे । यह यात्रा 10 दिनों की होंगी जिसकी शुरुआत माँ दंतेश्वरी से होगी, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, तिरुपति, रामेश्वरम,ज्योतिर्लिंग माँ मीनाक्षी मंदिर कन्याकुमारी मे विवेकानंद की विशाल मूर्ति, माँ पार्वती के तपोस्थल के दर्शन बाद वापसी होली पूर्व होगी। उपरोक्त जानकारी सचिव यू आर साहू ने दी है।


More Stories
राष्ट्रीय खेल दिवस पर ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन
51 यूनिट रक्त का हुआ संग्रहण, महिलाओं सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर की सहभागिता
नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का जन्मदिन सादगी, आत्मीयता और धूमधाम के साथ मनाया गया