


बलौदाबाजार:- khabar-bhatapara.in – कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर अभिहित अधिकारी अक्षय कुमार सोनी के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने भाटापारा स्थित दाल मिल का निरीक्षण व जांच किया गया। निरीक्षण के दौरान उड़द दाल में रंग मिलावट की शंका के आधार पर रंग और 316 बोरी उड़द दाल मूल्य लगभग 8 लाख को जब्त कर नमूना जॉच हेतु भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम द्वारा मंगलवार को भाटापारा स्थित अन्नपूर्णा ट्रेडर्स, (दाल मिल) सुहेला रोड, खोखली, परिसर में ड्रम में काला रंग पाया गया, जिसका उपयोग दाल को गहरे रंग देने के लिए किया जाता होगा। उड़द दाल में रंग मिलावट की शंका के आधार पर रंग और 316 बोरी उड़द दाल मूल्य लगभग 8 लाख को जब्त कर नमूना जॉच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा।

More Stories
नीट परीक्षा के रद्द होने को सरयू साहित्य एवं सुधिजनों ने बताया छात्रों के साथ खिलवाड़
हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है-शिवरतन शर्मा
साहू समाज भवन बलौदाबाजार में अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न