

भाटापारा/khabar-bhatapara.in:-मेडिकल कॉलेज की भाटापारा मे स्थापना की मांग को लेकर निरंतर अभियानों का क्रम जारी है,तथा सरयू साहित्य परिषद एवं नगर के सुधिजनों द्वारा विभिन्न अभियानों के माध्यम से शासन प्रशासन का ध्यान इस दिशा मे आकृष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है,इसी कड़ी मे एक पत्र मुख्यमंत्री के नाम अभियान के तहत जनमानस द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जा रहा है एवं भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग की जा रही है,क्षेत्र की शैक्षणिक प्रगति एवं स्वास्थ्य सेवा मे उन्नति के लिए उठाई जा रही इस मांग मे विभिन्न संस्थाएं संगठन विशिष्ट जन एवं समस्त जनमानस उत्साह के साथ भागीदारी निभाते हुए नजर आ रहें है,इसी क्रम मे कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया एवं भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज स्थापना का आग्रह किया गया, विद्यालय अधीक्षिका श्रद्धा अग्रवाल का कहना है कि पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से गुजारिश की गयी है और यह अत्यंत हर्ष का विषय होगा जब आग्रह पूर्ण हो जाएगा एवं आवासीय परिसर मे रहने वाले बच्चियों को हम आगे भविष्य मे मेडिकल की पढ़ाई भाटापारा मे करते देख पायेंगे।

More Stories
पुरखा के सुरता कार्यक्रम मे डा. खूबचंद बघेल को श्रध्दासुमन अर्पित।
कोरिया महोत्सव बैकुंठपुर में प्रांजल सिंह राजपूत एवं लोकरागी भरथरी संस्था भाटापारा की मनमोहक प्रस्तुत
दक्षिण भारत की यात्रा के लिए बस को रवाना किया विधायक इंद्र साव ने