

भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- जोहार छत्तीसगढ पार्टी व छत्तीसगढिया क्रान्ति सेना जिला-बलौदाबाजार के द्वारा 22 फरवरी को छत्तीसगढ राज्य निर्माण के स्वप्नदृष्टा डा. खूबचंद बघेल जी की पूण्यतिथी के अवसर पर हथनीपारा स्थित शीतला मंदिर प्रांगण मे कार्यक्रम आयोजित कर श्रध्दासुमन अर्पित किया गया ।

इस अवसर पर डा.खूबचंद बघेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर छत्तीसगढ महतारी की आरती किया गया ।
छत्तीसगढ राज्य निर्माण के लिए डा. साहब के योगदान व संघर्ष को याद कर , उनके सपनो के अनुरूप छत्तीसगढ राज्य को बनाने , छत्तीसगढियो को उनके हक अधिकार व सम्मान के लिये संगठन लगातार काम करते रहेगा , यह संकल्प लिया गया । साथ ही वर्तमान मे छत्तीसगढ राज्य सरकार के नितियो पर दुख व रोष प्रकट किया गया ।
राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के दौरान अव्यवस्था, अव्यवहारिक निर्णयो से किसानो को हुये भारी दिक्कतो के लिये भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही रवि फसल के समय किसानो के बिजली कनेक्शन काटने , शिवनाथ नदी मे लगे मोटर-पंम्पो की जब्ती करने के फैसले की निंदा कर , इन फैसलो पर रोक लगाने की मांग की गई। साथ ही सरकार द्वारा गांधी जी के शहादत दिवस, मुहर्रम व होली के दिन ड्राइडे को समाप्त कर इन दिनो शराब दुकान खोलकर बिक्री करने के निर्णय की आलोचना कर इसे वापस लेने की मांग किया गया ।
इस अवसर पर जोहार छत्तीसगढ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रकांत यदु, सुरेन्द्र यदु ,गोपाल वर्मा,ओमकार वैष्णव, सनत यदु,देवप्रसाद वर्मा,श्रीमती कुमारी वर्मा, श्रीमती रंजना ध्रुव, श्रीमती यामिनी साहू , सतीष यादव, देवा , जितेंद्र वर्मा,पूरन साहू,खिलेन्द्र वैष्णव, तोरण निषाद, मोलचंद साहू,राजू वर्मा, मुकेश वर्मा,नरेश वर्मा,के साथ अन्य पदाधिकारी व सेनानी उपस्थित रहे ।


More Stories
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का मनाया 56 वे स्थापना दिवस
क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रान्त योजना बैठक का हुआ आयोजन
जीएनए कॉलेज में छात्रों की मांगों पर कार्रवाई शुरू, वार्षिकोत्सव एवं पेयजल व्यवस्था मुद्दा एजेंडे में शामिल।