February 25, 2026

KHABAR BHATAPARA

सबसे तेज़ – सबसे आगे

अनुपम बने भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक

गत दिवस प्रदेश भाजपा ने आर्थिक प्रकोष्ठ की सूची जारी किया जिसमें बलौदाबाजार जिले के आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक पद पर अनुपम अग्रवाल को पदस्थ किया गया है,

भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- इस नियुक्ति पर अनुपम अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, मंत्री टंकराम वर्मा पूर्व विधायक सनम जांगड़े, जिला अध्यक्ष आनंद यादव, महामंत्री कृष्णा अवस्थी को नियुक्ति के लिए आभार देते हुए कहा कि वर्तमान में मोदी सरकार ने खर्च की जगह निवेश का बजट प्रस्तुत किया है जो 2047 भारत की आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने के अमृतकाल में विकसित भारत और सबसे बड़े अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाया है ऐसे समय में आर्थिक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी और अपेक्षा बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, जिसमें शासकीय योजनाओं से आमजन की आर्थिक विकास और जीवन शैली कैसे उत्कृष्ट हो, इसका संयोजन और आर्थिक योजनाओं का नीति निर्धारण हेतु आंकड़ों का सटीक विश्लेषण की आवश्यकता होगी इस हेतु हम पूरी तत्परता से पार्टी द्वारा सौंपे इस दायित्व में खरा उतरने की पुरजोर कोशिश करेंगे।
श्री अग्रवाल के संयोजक पद पर नियुक्ति में सुहेला मंडल अध्यक्ष हेमंत बघमार, महामंत्री संतन बांधे, रामकुमार साहू, आदित्य सिंह ठाकुर, तामेश्वर जायसवाल, जवाहर वर्मा, पूर्व जनपद सदस्य तारिणी राजपूत, यशवंत साहू, डागेश्वर वर्मा, शिव वर्मा, मित्रण नायक , वंदना बंजारे, ओम प्रकाश पटेल , लक्ष्मण खत्री, चैन कुमार जायसवाल, प्रेमलाल वर्मा, राधेश्याम साहू, संजू वर्मा, बोधराम वर्मा, आदि भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।