

भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- जोहार छत्तीसगढ पार्टी के प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान के तहत बलौदाबाजार जिले मे पार्टी का सदस्यता अभियान जोरो से जारी है । पूरे जिले को 9 खंड (ब्लाक) मे विभाजित कर जुम्मेदारी सौपा गया है । इसी तारतम्य मे सुहेला ब्लाक के चंडी गांव मे सदस्यता हेतु बैठक का आयोजन किया गया था । जिसमे चंडी गांव के साथ करही के लोगो ने भाग लेकर 10 सक्रिय सदस्य व 65 लोगो ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया ।
बैठक मे चंडी ग्राम प्रमुख के पद पर लोकनाथ ध्रुव की नियुक्ती किया गया । अगली बैठक मे मातृशक्ति को पार्टी से जोडने बडी बैठक ग्राम मे करने का निर्णय लिया गया ।
इस बैठक मे जोहार छत्तीसगढ पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष व प्रवक्ता चन्द्रकांत यदु,जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यदु जिला सचिव विनोद वर्मा,शीतल वर्मा,राकेश वर्मा,लोकनाथ ध्रुव,दिलिप ध्रुव,लक्ष्मीनाथ ध्रुव, प्रहलाद ध्रुव, गंगाराम ध्रुव,चोवाराम ध्रुव, अमन वर्मा,दिलीप यदु,मनहरण निषाद, खम्हन ध्रुव, रामकुमार ध्रुव भरत लाल ध्रुव, जनकराम ध्रुव, दौलत ध्रुव व अन्य लोग बडी संख्या मे उपस्थित थे ।


More Stories
नारी शक्ति वंदन अधिनियम: संकल्प से सिद्धि की ऐतिहासिक यात्रा- चन्द्र प्रकाश साहू
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का मनाया 56 वे स्थापना दिवस
क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रान्त योजना बैठक का हुआ आयोजन