February 25, 2026

KHABAR BHATAPARA

सबसे तेज़ – सबसे आगे

किड्स स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने किया खेल सामग्री वितरण ।


भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- सूरजपुरा स्थित शासकीय मिडिल स्कूल में किड्स स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना एवं उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाना है।
इस अवसर पर कुल 15 विद्यार्थियों को टी-शर्ट का वितरण किया गया। बच्चों में खेल किट पाकर विशेष उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक अमरजीत सलूजा, अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण सोनी, उपाध्यक्ष देवेश गुप्ता, संस्थापक भीषम वर्मा, उपसंस्थापक गणेशू पाल, कोषाध्यक्ष शुभम तिवारी, सदस्य अंकित चौधरी उपस्थित थे। संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सोनी जी ने बताया कि किड्स स्पोर्ट्स फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है, ताकि वे जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्था द्वारा ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगणों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानपाठक तेजराम वर्मा, शिक्षिका शुशीला वर्मा, पूर्णिमा और शाला प्रबंधक अध्यक्ष राजेन्द्र पाल एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।