

भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- छत्तीसगढ़ सिख संगठन की नवनियुक्त कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमे सिक्ख समाज के बहुत ही सक्रिय एवं ऊर्जावान समाज सेवी अरूण छाबड़ा बंटी को छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन का प्रदेश संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी पुनः सौंपी गई। इस महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों, शुभचिंतकों में खुशी की लहर है जिससे सभी में उत्साह एवं उमंग का संचार हुआ है।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन द्बारा श्री नियुक्ति की गई जिसमें संस्थापक हरपाल सिंह भामरा, प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह चावला कार्यकारीअध्यक्ष लवली अरोरा, विक्की अरोरा, उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह टोनी, विक्की सलूजा पिथोरा, कोषाध्यक्ष बलजीत सिंह चावला, महासचिव सचिन मोनू सलूजा को सिक्ख समाज के वरिष्ठ जनों के द्वारा सबको ज़िम्मेदारी दी गई है,
इस अवसर पर मैं अपने सभी सम्मानीय जनों का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ जिस उम्मीद के साथ जिस विश्वास के साथ हमारे संस्थापक हरपाल सिंह भामरा द्वारा मुझे यह सम्मान दिया गया है जिम्मेदारी दी गई है मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूगा हमारे सिक्ख समाज सामाजिक सेवा के लिए सदैव समर्पित रहता हू गरीब दुखी की सेवा करना ही हमारा दायित्व है मैं सेवा कार्य को और अच्छे तरीके से आगे बढ़ाऊँगा और सभी के साथ मिलकर समाज को आगे ले जाने में अपना सहयोग प्रदान करूँगा। इस अवसर पर , सरदार कुलदीप जुनेजा, गुरप्रीत सिंह बाबरा, कुलदीप सिंह चावला, गुरबख्श सिंह छाबड़ा, महेंद्र सिंह छाबड़ा, इंद्रजीत सिंह छाबड़ा हरभगवान छाबड़ा नितिन भंसाली , राजकुमार मल देवेन्द्र भृगु, आलोक मोदी रूपेश मिश्रा कैलाश बालानीं, तंजीव अरोरा, अजयकांत शुक्ला, सुधीर मिश्रा अनिल जयसवाल, सुनील दुबे, इकबाल अहमद, दिनेश सोनी, त्रिलोक सिंह सलुजा, हरमिंदर सिंह चावला देवेन्द्र सचदेव, कन्हैया सेठी, राजा टूटेजा, जशंकरण राणा, मंजीत छाबड़ा सुशील छाबड़ा, लक्की छाबड़ा पुर्वाश छाबड़ा, गुलशन वर्मा सुरज शर्मा बंलवत छाबड़ा, विक्की सलूजा, अमनं छाबड़ा अमरजीत सलूजा, नरिन्दर सिंह बाली, रघबीर मक्कड़ समाज एवं गणमान्य नागरिको ने अपनी शुभकामनाएं दी ।

More Stories
भाटापारा मे पीएससी परीक्षा केन्द्र नहीं देने पर क्षेत्र मे नाराजगी मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन
70 वां रेल सप्ताह पुरस्कार 2025, रेल सेवा पुरस्कार समारोह
किड्स स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने किया खेल सामग्री वितरण ।