

परिस्थिति की सूक्ष्मता से जांच एवं कार्यवाही की मांग
भाटापारा/khabar-bhatapara.in:-जिला के सबसे महत्वपूर्ण शहर भाटापारा जो सड़क एवं रेल यातायात से समृद्ध है साथ ही साथ परीक्षाओ के मद्देनजर संसाधनों की उपलब्धता की योग्यता भी रखता है इन उन्नत परिस्थतियों के बावजूद इस वर्ष लोक सेवा आयोग की परीक्षा मे भाटापारा को वंचित किया गया जबकि पूर्व मे यहां परीक्षा केन्द्र संचालित हो चुकी है,इस वर्ष परीक्षा केन्द्र नहीं दिए जाने से परीक्षार्थियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा एवं दूरदराज से आये परीक्षार्थी पहले भाटापारा आये फिर जिले मे मिले परीक्षा केन्द्र लवन अर्जुनी एवं अन्य क्षेत्रों की ओर रवाना हुए इससे परीक्षार्थियों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ा,लोगों का कहना है कि यदि परीक्षा केन्द्र भाटापारा दिया जाता तो परीक्षार्थियों को अतिरिक्त जद्दोजहद नहीं करना पड़ता, उपरोक्त परिस्थति के मद्देनजर क्षेत्रवासियों मे गहरी नाराजगी देखी जा रही है तथा इसे क्षेत्र की उपेक्षा की रुप मे भी देखा जा रहा है, जिसकी अभिव्यक्ति सरयू साहित्य परिषद एवं नगर के सुधिजनों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम कार्यालय मे ज्ञापन सौंप कर की गयी,एसडीएम की अनुपस्थित मे कार्यालय प्रतिनिधि को लिखित ज्ञापन सौंपते हुए मांग की गयी की ऐसी क्या वजह रही कि भाटापारा को परीक्षा केन्द्र से वंचित किया गया इसकी सूक्ष्मता से जांच की जाए एवं ठोस वजह सामने नही आने पर जिम्मेदारों पर कार्यवाही की जाए जिससे भविष्य मे इस प्रकार के घटनाक्रम की पुनरावृति न हो,ज्ञापन सौंपने मे गौरीशंकर शर्मा मुकेश शर्मा बृजेश मिश्रा शंकरलाल सोनी हरिहर शर्मा डाॅ वाय पी सोनी कैलाश बंसल आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ सिख संगठन के प्रदेश संयोजक बने अरूण छाबड़ा बंटी
70 वां रेल सप्ताह पुरस्कार 2025, रेल सेवा पुरस्कार समारोह
किड्स स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने किया खेल सामग्री वितरण ।