


भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष
श्री लक्ष्मीनारायण सोनी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश सचिव श्री अमरजीत सलूजा जी की अनुशंसा में मनजीत आनंद जी को जिला अध्यक्ष बलौदाबाजार -भाटापारा जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई प्रदेश सचिव श्री अमरजीत सिंह सलूजा जी ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम मानवाधिकार जनहित एवं समाजहित के कार्यों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाएगी।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से जोंटी गुंबर, सौरभ आनंद, गगनजीत आनंद, सहज गुंबर, सहजप्रीत गुंबर, बलवंत सिंह सलूजा, राजा गुंबर, सुशील सेठी, गुरमीत गुंबर, विजय आनंद, हरभगवान गुंबर, हरप्रीत सलूजा, बेअंत सिंह खालसा, मंजीत सिंह सपाल, राजा चावला, पिंकु सलूजा, सतीश रजपाल, मोहन खालसा, मीत छाबड़ा, अमन चावला, गुरदयाल गुंबर, सरनजीत सिंह खालसा, कमल सेठी, सिरजन गुंबर, उमंग चावला, रोबिन चावला, सारबजीत राणा, सरनप्रीत छाबड़ा, चिंटू चाबड़ा, सनी सलूजा, सन्नी मक्कड़, रूपेंद्र सिंह खालसा, रंजीत सिंह छाबड़ा एवं समाज के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण सोनी जी ने मानव हित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सभी पदाधिकारियों को प्रेरित किया कि वे राजस्थान सहित अन्य क्षेत्रों में भी मानवाधिकार एवं समाज सेवा के कार्यों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाएँ।

More Stories
नीट परीक्षा के रद्द होने को सरयू साहित्य एवं सुधिजनों ने बताया छात्रों के साथ खिलवाड़
हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है-शिवरतन शर्मा
साहू समाज भवन बलौदाबाजार में अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न