

भाटापारा/khabar-bhatapara.in:-मुख्य बजट 2026-27 में विधानसभा अंतर्गत 07 करोड़ की लागत से 02 वृहद पुल निर्माण कार्य की वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा के प्रयासों से स्वीकृति प्राप्त हुई..
इसके अंतर्गत ग्राम मिरगी से तुरमा मार्ग 60 मीटर 03 करोड़ की राशि एवं ग्राम गुर्रा-जोगीद्वीप मेला स्थल मार्ग 70 मीटर 04 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई हैं..
उक्त स्वीकृति के लिए शिवरतन शर्मा ने क्षेत्र वासियो की तरफ से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया..
गौरतलब है कि स्थानीय नागरिक लंबे समय से यहां उच्च स्तरीय पुल के निर्माण की मांग कर रहे थे। वर्तमान में रपटा पुल होने के कारण लोगों को ऊंचाई की ओर से होकर आवागमन करना पड़ता है, जिससे आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पुल निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यह समस्या समाप्त हो जाएगी और क्षेत्र की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा।
शिवरतन शर्मा ने बताया की इन पुलों के निर्माण से क्षेत्र वासियों को सुगम व सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। यह परियोजना ग्रामीण इलाकों में आवागमन को न केवल आसान बनाएगी, बल्कि वर्षा ऋतु में संपर्क मार्गों के बाधित न होने की सुनिश्चितता भी प्रदान करेगी।
शिवरतन शर्मा ने कहा की इन पुलों के निर्माण से ग्रामीणों का दैनिक आवागमन, स्थानीय व्यापार, शिक्षा, कृषि और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार संभव होगा।
शिवरतन शर्मा ने क्षेत्र वासियों को आश्वस्त किया है कि वे क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे और आने वाले समय में और भी विकास कार्य करवाएंगे।
इस स्वीकृति पर क्षेत्र के रहवासियों, कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने शिवरतन शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र का विकास सुनिश्चित हो रहा है।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बने: मनमीत
बजट में युवाओं के लिए सिर्फ निराशा,भर्ती और रोजगार पर सरकार मौन: विवेक यदु
भाटापारा मे पीएससी परीक्षा केन्द्र नहीं देने पर क्षेत्र मे नाराजगी मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन