March 9, 2026

KHABAR BHATAPARA

सबसे तेज़ – सबसे आगे

चैंबर ऑफ कॉमर्स का होली मिलन समारोह, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा हुए शामिल

बलौदाबाजार :- चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री बलौदा बाजार इकाई द्वारा स्थानीय दशहरा मैदान स्थित यज्ञ परिसर में हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में शहर के व्यापारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू एवं पदाधिकारियों द्वारा मंत्री टंकराम वर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और फूलों की होली खेलकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूरे दशहरा मैदान में रंग, गुलाल और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान मंत्री टंकराम वर्मा ने नगाड़ों की ताल पर होली गीत गाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

अपने संबोधन में मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि जिले के विकास में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है और सरकार व्यापार व उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

चैंबर ऑफ कॉमर्स के विशेष सलाहकार अभिषेक मिकी तिवारी ने बताया कि होली मिलन समारोह का उद्देश्य व्यापारियों और नागरिकों को एक मंच पर लाकर आपसी सौहार्द एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में होली गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी लोगों ने आनंद लिया।

समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय केसरवानी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राकेश ध्रुव, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष रवि वर्मा, कांग्रेस शहर ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण सेन, चैंबर ऑफ कॉमर्स भाटापारा के उपाध्यक्ष अमरजीत सलूजा सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष लक्ष्मी साहू, कोषाध्यक्ष लक्ष्मेंद्र अग्रवाल, विशेष सलाहकार अभिषेक मिकी तिवारी, मीडिया प्रभारीगण दलजीत सिंह चावला, दिलीप माहेश्वरी, उपाध्यक्ष शंकर दुलानी, श्याम सुंदर केसरवानी, हेमचंद केसरवानी, रामगोपाल केसरवानी, रमेश मिश्रा, कृष्णानंद अग्रवाल, सतीश साहू, नरेश भट्टर, संजू पटेल, वासु ठाकुर, विनय गुप्ता, राजेश बाबा केसरवानी, नवनीत अग्रवाल, दुर्गा अग्रवाल, संजय नारायण केसरवानी, पवन जायसवाल, संतोष चक्रधारी, रोमी सलूजा, पीयूष मिश्रा, रविकांत अग्रवाल, दिनेश वर्मा, ऋषभ जैन, नितिन गुप्ता, उमेश अग्रवाल, प्यारे लाल सेन, धीरज बाजपेयी, प्रेम नारायण केसरवानी, लक्ष्मी केसरवानी, मनीष सोनी, सूर्या हरिरमानी, आयुष बरनवाल, नानक पंजवानी, इंदु इंजवानी, राजेश रोहरा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं नागरिक मौजूद रहे।