


भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज इकाई भाटापारा के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह सलूजा ने बताया कि छत्तीसगढ़ी शादी सीजन को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों को चिल्लर की समस्या से राहत देने के उद्देश्य से आज चेंबर ऑफ कॉमर्स इकाई भाटापारा द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, भाटापारा शाखा के सहयोग से हटरी बाजार स्थित छाबड़िया किराना में सिक्का वितरण कैंप का आयोजन किया गया।

इस कैंप में बैंक के ब्रांच मैनेजर सुबोध सिंह के सहयोग से हटरी बाजार, सदर बाजार सहित नगर के अनेक व्यापारियों को ₹10 के सिक्कों का वितरण किया गया। कुछ ही घंटों में लाखों रुपये के सिक्के व्यापारियों को वितरित कर दिए गए, जिससे व्यापारियों को काफी राहत मिली।
चिल्लर पैसों की लगातार आ रही समस्या को देखते हुए यह पहल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गुरमुख गंगवानी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीचंद छाबड़िया, अमरजीत सिंह सलूजा उपाध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स, के नेतृत्व में की गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से गिरधर गोविंदानी, सुरेश गोदवानी, मुकेश थारानी, सुरेश भानुशाली, मुकेश सोनी, लक्ष्मि नारायण सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
व्यापारियों ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में नोटों की भी पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग रखी।
इस पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गुरमुख गंगवानी एवं उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह सलूजा ने आश्वासन दिया कि जल्द ही एक बड़ा कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें व्यापारियों की सुविधा के लिए नोटों और सिक्कों दोनों की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी।



More Stories
राष्ट्रीय खेल दिवस पर ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन
51 यूनिट रक्त का हुआ संग्रहण, महिलाओं सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर की सहभागिता
नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का जन्मदिन सादगी, आत्मीयता और धूमधाम के साथ मनाया गया