March 19, 2026

KHABAR BHATAPARA

सबसे तेज़ – सबसे आगे

नगर देवांगन समाज भाटापारा का गठन, नई कार्यकारिणी की घोषणा


भाटापारा/khabar-bhatapara.in:-  नगर देवांगन समाज भाटापारा का गठन 15.3. 2026 दिन रविवार को समाज के वरिष्ठजनों एवं समाजजनों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर समाज की एकता, संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
नवगठित कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में उदय राम देवांगन एवं महेश देवांगन को जिम्मेदारी सौंपी गई। सलाहकार के रूप में सुखराम देवांगन एवं जी.के. देवांगन को नियुक्त किया गया।
समाज के अध्यक्ष के रूप में रमेश देवांगन को चुना गया। उपाध्यक्ष के रूप में केशव देवांगन, अजीत देवांगन, हेमंत देवांगन एवं लोमस देवांगन को दायित्व दिया गया। सचिव के रूप में पवन देवांगन तथा कोषाध्यक्ष के रूप में रोहित देवांगन को नियुक्त किया गया। वहीं सहसचिव के रूप में कोदूराम देवांगन, महेश देवांगन एवं अशोक देवांगन को जिम्मेदारी दी गई।
संगठन मंत्री के रूप में गोपाल देवांगन, तथा सह संगठन मंत्री के रूप में सतीश देवांगन एवं नारायण देवांगन को नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी प्रमुख के रूप में रोमन देवांगन तथा मीडिया प्रमुख के रूप में मुकेश देवांगन एवं कुलेश्वर देवांगन को दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी लोगों का एकजुट रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नगर देवांगन समाज के माध्यम से सभी समाजजनों को साथ लेकर सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा।
सचिव पवन देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के सभी लोगों के बीच आपसी भाईचारा एवं अच्छे संबंध बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने के लिए सभी से सक्रिय सहयोग की अपील की।
संगठन मंत्री गोपाल देवांगन (पूर्व पार्षद) ने कहा कि पिछले कई वर्षों से नगर देवांगन समाज के गठन का कार्य अवरुद्ध था, जिसे आज साकार रूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि “देर आए दुरुस्त आए” की भावना के साथ अब नगर समाज को एक सूत्र में पिरोकर आगे बढ़ाया जाएगा और समाजहित में निरंतर कार्य किया जाएगा।
सलाहकार सुखराम देवांगन एवं जी.के. देवांगन ने भी समाज की एकता और संगठन को सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए सभी से मिलजुलकर समाज के विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया। नगर देवांगन समाज गठन में उपस्थित वरिष्ठ कारण अमित देवांगन, के आर देवांगन, पूनऊ देवांगन,नरेश देवांगन, जवाहर देवांगन,रामजी देवांगन, रामानुज देवांगन, शेषनारायण देवांगन, उमाशंकर देवांगन, मनहरण देवांगन,गोलू देवांगन, सीताराम देवांगन संतोष देवांगन हेमंत देवांगन, घनश्याम देवांगन, नोहर देवांगन,सीताराम देवांगन, डेविड देवांगन,गंगू देवांगन डालू देवांगन,गया राम देवांगन,अशोक देवांगन, अयोध्या प्रसाद देवांगन,जोधपुर देवांगन भारी संख्या मे उपस्थित द होकर नगर देवांगन समाज का गठन किया गया इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी श्री मुकेशदेवांगन द्वारा गई ।