


भाटापारा/khabar-bhatapara.in:-भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में प्रार्थना शेड के लिए 10-10 लाख की मिली स्वीकृति।
विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए शिवरतन शर्मा के प्रयासों से ग्राम खपरी, गुर्रा, कोसमंदा, सिंगारपुर, तरेंगा, कचलोंन, औरेठी,रोहरा, नवागांव के हाई स्कूल परिसर में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए प्रति स्कूल 10-10 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
शिवरतन शर्मा द्वारा स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों की आवश्यकता को देखते हुए प्रार्थना शेड निर्माण की बात कही गई थी । अब इस दिशा में स्वीकृति मिलने से जल्द ही कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है।
शिवरतन शर्मा ने कहा कि हम सिर्फ घोषणा नहीं करते, बल्कि उन्हें पूरा करने हेतु सतत प्रयास करते हैं, शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और इसी सोच के तहत यह कार्य कराया जा रहा है।
शिवरतन शर्मा ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का जताया आभार

शिवरतन शर्मा बताया कि, प्रार्थना शेड बनने से विद्यार्थियों को धूप, बारिश और अन्य मौसम की परेशानियों से राहत मिलेगी। साथ ही स्कूलों में प्रार्थना सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों का आयोजन भी सुचारू रूप से हो सकेगा। शिवरतन शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुविधाओं का विस्तार कर रही है। सरकार की सकारात्मक सोच और सहयोग से ही ऐसे जनहितकारी कार्य संभव हो पा रहे हैं।
स्कूलों में सुविधाओं के प्रयास जारी रहेंगे
शिवरतन शर्मा ने आगे यह भी कहा कि,विधानसभा क्षेत्र के सभी स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए आगे भी लगातार प्रयास जारी रहेंगे। आने वाले समय में अन्य आवश्यक कार्यों की भी स्वीकृति दिलाई जाएगी, ताकि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा सके। इस निर्णय से विद्यार्थियों, शिक्षकों और पालकों में खुशी का माहौल है और सभी ने इसे शिक्षा विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया । स्कूलों में प्रार्थना शेड की स्वीकृति मिलने पर राकेश तिवारी, सुनील यदु, पवन वर्मा, मथुरा यदु, चन्द्रमणी तिवारी, योगेश अनंत, सतीश सोनी, देवक साहू, प्रदीप अनंत, पवन साहू, ठाकुर राम साहू, कनक मनहरे, धनेश्वर साहू, शंकर जायसवाल सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्त्ताओ ने शिवरतन शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।

More Stories
रायपुर में OPPO Reno16 Series 5G की भव्य लॉन्चिंग, जल्द ही छत्तीसगढ़ के बाजारों में होगी उपलब्ध
सीनियर ड्यूज बॉल समर क्रिकेट टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
रायपुर में ओप्पो रेनो 16 सीरीज 5G की भव्य लॉन्चिंग,जल्द छत्तीसगढ़ के बाजार में होगी उपलब्ध