


भाटापारा :- 23 मार्च (सोमवार) को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के शहीदी दिवस के उपलक्ष में भगत सिंह चौक, भाटापारा में श्रद्धांजलि एवं अरदास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा उपस्थित रहे। साथ ही गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के संरक्षक बलवंत सिंह सलूजा एवं सचिव राजा गुबर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के ज्ञानी निरंजन सिंह द्वारा अरदास की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया। उपस्थित जनों ने शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु को श्रद्धांजलि दी एवं उनके बलिदान को देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

इस अवसर पर अमरजीत सिंह सलूजा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ सिख संगठन द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष से मांग रखी गई कि भगत सिंह चौक, जो वर्तमान में जर्जर स्थिति में है, उसका नवनिर्माण कर उसे भव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जाए तथा समाज को समर्पित किया जाए।
इस पर नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए उक्त मांग को तत्काल प्रभाव से स्वीकार करते हुए घोषणा की कि भगत सिंह चौक को नगर के प्रमुख एवं ऐतिहासिक चौक के रूप में विकसित किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
बलवंत सिंह सलूजा, राजा गुबर, अमरजीत सिंह सलूजा, अनिल कुमार छाबड़ा, विजय कुमार आनंद, अमरीक सिंह, राजपाल, सतीश राजपाल, मनजीत सिंह छाबड़ा, सौरभ आनंद, अमन चावला, राजा चावला, प्रेम सेठी,मंजीत छाबड़ा, गुरमीत कुमार गुबर, हरप्रीत सलूजा, जोंटी गुबर, गगन आनंद, सनप्रीत छाबड़ा, चिंटू छाबड़ा, रंजीत सिंह छाबड़ा सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

साथ ही सिंधी समाज के प्रमुख
राजेश छाबरिया, प्रकाश लक्षवानी, कपिल गोरियाल, दिलीप मंधन, मोहन केसरवानी, अजय शर्मा, राजेश शर्मा,
वरिष्ठ पत्रकार भगवती सोनी, नवल चौरसिया, तथा वरिष्ठ पार्षद लक्ष्मी नारायण सोनी, मनीष मिश्रा, नेम तिवारी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
अमरजीत सिंह सलूजा ने नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने समाज की इस महत्वपूर्ण मांग को तत्काल स्वीकार कर एक सराहनीय पहल की है। यह निर्णय शहीद भगत सिंह जी के प्रति सच्ची श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है।

More Stories
रायपुर में OPPO Reno16 Series 5G की भव्य लॉन्चिंग, जल्द ही छत्तीसगढ़ के बाजारों में होगी उपलब्ध
सीनियर ड्यूज बॉल समर क्रिकेट टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
रायपुर में ओप्पो रेनो 16 सीरीज 5G की भव्य लॉन्चिंग,जल्द छत्तीसगढ़ के बाजार में होगी उपलब्ध