

भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भाटापारा में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को बिना कारण स्थगित किए जाने तथा स्पोर्ट्स हॉल में पेयजल व्यवस्था की मांग को लेकर छात्रों द्वारा दिए गए ज्ञापन के बाद अब महाविद्यालय प्रशासन हरकत में आया है।
छात्रों के अनुसार, प्राचार्य द्वारा उक्त मुद्दों को आगामी बैठक के एजेंडे में शामिल किए जाने की जानकारी दी गई है। इससे छात्रों में आंशिक संतोष देखा जा रहा है, हालांकि वे अभी भी स्पष्ट निर्णय और समय-सीमा घोषित किए जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
छात्रों का कहना है कि वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर स्पष्ट तिथि घोषित होना आवश्यक है, वहीं स्पोर्ट्स हॉल में पेयजल की व्यवस्था भी तत्काल सुनिश्चित की जानी चाहिए।
छात्रों ने प्रशासन से अपेक्षा की है कि एजेंडे में शामिल किए गए विषयों पर शीघ्र ठोस निर्णय लेकर छात्रों को अवगत कराया जाए, जिससे लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान हो सके।
इस दौरान सुशांत नौरंगे, राजीव मिर्झा, पुष्पेंद्र चक्रधारी, देव सिंह ठाकुर, सौरभ राजपूत, रवि माणिकपुरी एवं अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


More Stories
दुर्ग–हटिया एक्सप्रेस का भाटापारा स्टेशन में नियमित स्टॉपेज प्रारंभ, राज्यसभा सदस्य ने दिखाया ट्रेन को हरी झंडी
भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 की मंडलो में हो रही कार्यशाला
“सृजन – नई सोच, नई उड़ान” द्वारा भव्य ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन