September 19, 2026

KHABAR BHATAPARA

सबसे तेज़ – सबसे आगे

क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रान्त योजना बैठक का हुआ आयोजन

रायपुर/khabar-bhatapara.in:- क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत की योजना बैठक रायपुर में आयोजित हुई जिसमें छत्तीसगढ़ के १३ जिलों से कार्यकर्ता उपस्थित रहे और प्रदेश में क्रीड़ा भारती के कार्य विस्तार की चर्चा हुई, आगामी जून माह में प्रांत सम्मेलन बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा जिसमें सभी जिलों की जिला कार्यकारिणी को आमंत्रित किया गया है । क्रीड़ा भारती के कार्य विस्तार के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया गया है,आगामी दिनों में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया है,प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले पंचसूत्रीय कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है, क्रीड़ा भारती के कार्यकर्ताओं को पंच परिवर्तन के विषय में जानकारी दी गई, क्रीड़ा भारती के विभिन्न आयामों और गतिविधियों पर चर्चा की गई तथा जबलपुर से आए मध्य क्षेत्र के संयोजक श्री अनंत डी के जी ने समापन उद्बोधन दिया उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि आगामी वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों को हम खंड स्तर पर आयोजित करें, हम समाज के लिए काम करते हैं और समाज के प्रति समर्पण भाव से कार्य करते हैं खेल जगत में हम नंबर एक के संगठन