April 9, 2026

KHABAR BHATAPARA

सबसे तेज़ – सबसे आगे

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का मनाया 56 वे स्थापना दिवस

NSUI का 56वां स्थापना दिवस छात्र हित में समर्पित, शिक्षा के अधिकार की लड़ाई जारी

भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) का 56वां स्थापना दिवस जिला अध्यक्ष विवेक यदु के नेतृत्व में भाटापारा के कस्तूरबा गांधी छात्रावास में मनाया गया।

इस अवसर पर छात्राओं को कॉपी, पेन एवं लीची वितरण कर NSUI ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि संगठन सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर छात्रों के भविष्य के लिए संघर्ष करता है।

जिला अध्यक्ष विवेक यदु ने कहा कि
“जब-जब छात्रों के अधिकारों पर हमला होगा, NSUI सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। शिक्षा और छात्र हित के मुद्दों पर किसी भी प्रकार की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

उन्होंने आगे कहा कि NSUI आने वाले समय में छात्राओं की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था की खामियों और युवाओं के भविष्य के सवालों को लेकर बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अमित मारकंडे,शहर अध्यक्ष शशांक चौबे,नितेश रात्रे,ईश्वर,जित्तू यदु बड़ी संख्या में छात्राएं एवं NSUI कार्यकर्ता उपस्थित रहे।