May 1, 2026

KHABAR BHATAPARA

सबसे तेज़ – सबसे आगे

शा.उ.मा.वि. डमरू के रूपेश साहू को मिला जिले में तृतीय स्थान, कलेक्टर ने किया सम्मानित

बलौदाबाजार :- गत दिवस जिला बलौदाबाजार के कलेक्टर कुलदीप शर्मा जी ने हायर सेकंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डमरू के कक्षा 12 वीं के रूपेश साहू जिन्होंने 500 में 481 (96.2%) अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का नाम रौशन किया, इस उपलब्धि हेतु स्मृति चिन्ह देकर समानित किया। साथ ही कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में जिले के टॉप- 5 छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया। कलेक्टर महोदय ने उज्ववल भविष्य की कामना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात इन विद्यार्थियों को अपने साथ लंच कराया। कलेक्टर के सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व से विद्यार्थी बहुत प्रभावित हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सी.ई.ओ. दिव्या अग्रवाल , जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार डॉ. संजय गुहे जी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार टण्डन , शाउमावि डमरू के प्राचार्य भानू राम श्रेय , व्याख्याता डॉ. जगदीश “हीरा” साहू, रूपेश के पिता टिकेश्वर प्रसाद साहू सहित विभिन्न विकासखंडों से आये हुए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, शिक्षक, पालक एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। रूपेश साहू की इस उपलब्धि पर विद्यालय के समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं, ग्रामवासियों, पालकों में हर्ष व्याप्त है तथा सभी ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।