April 28, 2026

KHABAR BHATAPARA

सबसे तेज़ – सबसे आगे

अमरजीत सिंह दत्ता बने प्रदेश अध्यक्ष एवँ प्रदेश सलाहकार अमरजीत सिंह सलूजा, भाटापारा को मिला विशेष सम्मान।


अकाल पुरख की फौज छत्तीसगढ़ में प्रदेश स्तरीय नियुक्तियों की घोषणा।

भाटापारा/रायपुर :- अकाल पुरख की फौज की राष्ट्रीय कोर कमेटी की गरिमामयी उपस्थिति में छत्तीसगढ़ प्रदेश की संपूर्ण मनोनीत टीम की विधिवत घोषणा की गई। इस ऐतिहासिक अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में प्रदेश टीम को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान की गई। राष्ट्रीय कोर कमेटी में प्रमुख रूप से ज्ञानी केवल सिंह जी – साबका जत्थेदार, दमदमा साहिब सरदार जसविंदर सिंह जी एडवोकेट – संस्थापक, अकाल पुरख की फौज सरदार बलविंदर सिंह जी जोड़ा – सचिव, सिख विधायक बोर्ड तथा प्रमुख रूप से
सरदार रणजीत सिंह जी – राज्य प्रमुख, उड़ीसा
सरदार खुशकंवल सिंह जी – राज्य प्रमुख, महाराष्ट्र
सरदार सुखदर्शन सिंह जी – वरिष्ठ पदाधिकारी, बैतूल (मध्यप्रदेश) के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं संपूर्ण टीम की नियुक्ति संपन्न हुई।

इस नियुक्ति में अमरजीत सिंह दत्ता जी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिससे संगठन को एक मजबूत नेतृत्व प्राप्त हुआ।

संगठन के अध्यक्ष मंडल के रूप में बलदेव सिंह भाटिया जी, गुरमुख सिंह होरा जी, जगजीत सिंह खनूजा जी, अमरजीत सिंह छाबड़ा जी एवं प्रीतपाल सिंह होरा जी को दायित्व सौंपा गया। मुख्य संरक्षक के रूप में भूपेंद्र सिंह सवन्नी जी, जगजीत सिंह अरोरा जी, कुलदीप सिंह जुनेजा जी, गुरप्रीत सिंह भामरा जी एवं परमजीत सिंह खनूजा जी को नियुक्त किया गया। मुख्य सलाहकार के रूप में दिलेर सिंह होरा जी, इंदरजीत सिंह खालसा जी, जी. एस. भामरा जी, परविंदर सिंह भाटिया जी, हरमीत सिंह होरा जी, इंदरपाल सिंह जुनेजा जी एवं राजू होरा जी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई।

प्रदेश सलाहकार के रूप में अमरजीत सिंह सलूजा को नई जिम्मेदारी प्रदान की गई। यह भाटापारा के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है, क्योंकि पहली बार भाटापारा से किसी व्यक्ति को प्रदेश स्तर पर इतना महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त हुआ है। साथ ही भाटापारा जिला इकाई का भी गठन किया गया, जिसमें जिला अध्यक्ष के रूप में सरदार बलवंत सिंह सलूजा जी, भाटापारा शहर अध्यक्ष के रूप में रविंद्र सिंह चावला (राजा चावला), बलौदा बाजार शहर अध्यक्ष के रूप में जगदीप सिंह चावला जी को दायित्व सौंपा गया।
इसके अतिरिक्त भाटापारा गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान मनमहेद्र सिंह चावला (बबलू वीर जी) को संरक्षक का महत्वपूर्ण प्रभार प्रदान किया गया।
यह संपूर्ण नियुक्ति समारोह भाटापारा एवं आसपास के क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बना। पहली बार प्रदेश स्तर पर भाटापारा से इतनी बड़ी संख्या में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ होने से समाज एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह और गर्व का वातावरण है।

समाज के प्रमुख लोगों ने पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं, जिनमें प्रमुख रूप से
राजा गुंबर, सुशील सेठी, गुरमीत गुंबर,तंजीव अरोरा विजय आनंद, हरभगवान गुंबर, हरप्रीत सलूजा, बेअंत सिंह खालसा, मंजीत सिंह सप्पल, राजा चावला, पिंकू सलूजा, सतीश राजपाल, मोहन खालसा, गगनजीत आनंद, जॉन्टी गुंबर, मन्नी छाबड़ा, सहज गुंबर, मीत छाबड़ा, अमन चावला, गुरदयाल गुंबर, सरनजीत सिंह खालसा, कमल सेठी, सिरजन गुंबर, उमंग चावला, रोबिन चावला, सरबजीत राणा, सनप्रीत छाबड़ा, चिंटू छाबड़ा, सनी सलूजा, सन्नी मक्कड़, रूपेंद्र सिंह खालसा, रंजीत सिंह छाबड़ा एवं समाज के अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम समाज सेवा, धार्मिक कार्यों एवं संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा समाज को एक नई दिशा प्रदान करेगी।