


भाटापारा :- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय भाटापारा द्वारा दिव्य मुस्कान समर कैंप का द्वितीय दिन की शुरुआत बी.के.गीता बहन ने ओम ध्वनि व फिजीकल एक्सरसाइज कराते हुए की , सत्र को आगे बी.के.गजानन भाई ने आज्ञाकारिता पर एक सुन्दर कहानी के माध्यम से बच्चों को समझाया कि आज्ञा मानने ,बात मानने से सबासी मिलती है ,आशीर्वाद प्राप्त होता है जिससे हमे हर कार्य मे सफलता प्राप्त होती है । हम महान बनते है । हमें अपने मां-बाप, गुरू व बड़ो की आज्ञा माननी है इस पर जोर देकर अपनी बात रखी । आगे बी.के.मंजू दीदी ने अपने अंदर छुपे हिरो को पहचाने पर एक सुन्दर कहानी बच्चों को सुनाई।आज हम शरीर को चलाने वाला आपरेटर को भूल बैठे है , वो आपरेटर है आत्मा ,Soul .सोल मीन्स, सोर्स आफ यूनिक लाईट, जिस तरह पंखा, हिटर ,चांद, तारों का अपना नेचर होता है उसी तरह हमारे अंदर 7 विशेषता है ।यूनिक कोड शब्द दे बच्चों को ज्ञान,पवित्रता,शांति, प्रेम, खुशी, आनंद और शक्ति को समझाया । आगे सत्र में बी.के.प्रभा दीदी ने एंगर मैनेजमेंट पर विचार रखते हुए जारी रखा । वरूण बच्चे की कहानी के माध्यम से बताई कि कैसे वरूण छोटी छोटी बातों पर गुस्सा हो जाता था, मां के किन प्रयासो से वरूण का गुस्सा समाप्त हुआ। ABCDE पर समझाया, अवेयरनेस-जागृति , ब्रिथिंग- गहरी लम्बी सांस , काउंटींग-सांसों की गिनती , डिस्टेंस- दूरी,मन को दूर कर रें , एक्सप्रेस योर सेल्फ- खुद को एक्सप्रेस करे, कारण का निवारण सोचें,गुस्से को खत्म करने का समाधान खोजे, अपने मन की सच्चाई से किसी से सांझा करें,जिस पर विश्वास हो । एंगर थर्मामीटर के माध्यम से गुस्से का लेवल बताया गया एवं उसे शांत करने की प्रैक्टिकल विधि भी सिखाई गई।

More Stories
डॉ ललित भनोट का एथलेटिक्स खेल से जुड़े लोगों ने किया भव्य स्वागत
कोसमंदा गांव के मंजू वर्मा ने दसवीं में 95% लाकर बढ़ाया मान
नगर पालिका अध्यक्ष एवं नवनियुक्त सीएमओ ने किया नगर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण