


भाटापारा:- भाटापारा में आयोजित होने वाला ब्राह्मण प्रीमियर लीग (BPL) क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 एक बहुप्रतीक्षित आयोजन है,युवा ब्राह्मण समाज द्वारा पहली बार बड़े स्तर का खेल का आयोजन कराया जा रहा है। टूर्नामेंट को लेकर युवाओं में जोश और उत्साह देखा जा रहा है। 11 मई से शुरू हो रहा टूर्नामेंट 15 मई तक चलेगा,जिसमें आठ टीमें भाग लेंगी। फ्लड लाइट (दूधिया रोशनी) में मैच खेले जाएंगे। एक दिन में चार मैच होंगे। मैच का समय शाम 07:00 बजे से रात 12:00 बजे तक होगा।
युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि यह टूर्नामेंट स्थानीय ब्राह्मण समाज के युवाओं के बीच खेल भावना और एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कराया जा रहा है। मैचों का सीधा प्रसारण (107 live) यूट्यूब जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर देखा जा सकता है। आप टूर्नामेंट के हालिया अपडेट्स और लाइव कवरेज के लिए BPL YouTube Channel देख सकते हैं। मैच के स्कोर और खिलाड़ियों के आंकड़ों को CricHeroes जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी ट्रैक किया जाएगा। नारायनी नवल धाम भाटापारा मैदान में होने जा रहे इस आयोजन में महिलाओं के बैठने की भी विशेष व्यवस्था की गई है।


More Stories
भाटापारा-सिमगा को शिवरतन शर्मा की अनुशंसा पर मिली सौगात
डिजिटल लेन-देन का वित्तीय भार सीधे व्यापारियों पर डालना अनुचित : अमरजीत सिंह सलूजा
राष्ट्रीय खेल दिवस पर ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन