


● ग्राम नवागांव में चोरी करने वाले एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
● आरोपी द्वारा बोर प्लाट में रखे ट्रैक्टर का लोहे का हब कीमती ₹5000 को किया गया था चोरी
● आरोपी द्वारा लोहे के हब को अपने मोटरसाइकिल में रखकर चोरी करते हुए, फरार होने की, की जा रही थी कोशिश
● प्रकरण में ग्रामवासियों की सजकता एवं सतर्कता से आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने में मिली सफलता
● आरोपी से चोरी का लोहे का हब एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल CG4 QA 4466 किया गया जप्त
पलारी :- प्रार्थी खेलूराम कोसले निवासी ग्राम नवागांव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 08.05.2026 के शाम लगभग 07:00 बजे उसके फकीरा भाठा बोर प्लाट में रखे ट्रैक्टर का लोहे का हब को आरोपी द्वारा अपने मोटरसाइकिल में रखकर चोरी कर ले जाया जा रहा था, जिसे प्रार्थी के बोर प्लाट के पास रहने वाले चमन लाल गेण्डरे द्वारा देखकर रोका गया एवं उसकी सहायता एवं सजगता से आरोपी संजय यादव को पकड़ा गया ।
पलारी पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी संजय यादव को हिरासत में लिया गया तथा घटनास्थल जांच एवं निरीक्षण पश्चात आरोपी से पूछताछ किया गया, जिसमें आरोपी द्वारा प्रार्थी के बोर प्लाट से लोहे का हब चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी से चोरी का लोहे का हब एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल CG04 QA 4466 को जप्त किया गया है

आरोपी- संजय यादव उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम लकड़िया थाना पलारी

More Stories
रायपुर में OPPO Reno16 Series 5G की भव्य लॉन्चिंग, जल्द ही छत्तीसगढ़ के बाजारों में होगी उपलब्ध
सीनियर ड्यूज बॉल समर क्रिकेट टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
रायपुर में ओप्पो रेनो 16 सीरीज 5G की भव्य लॉन्चिंग,जल्द छत्तीसगढ़ के बाजार में होगी उपलब्ध