


भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- चिकित्सा शिक्षा मे प्रवेश की महत्वपूर्ण परीक्षा कुछ वर्षों से निरंतर विवादों एवं अव्यवस्थाओं के घेरे मे घिरी हुई नजर आ रही है,जिसके चलते इस महत्वपूर्ण परीक्षा की गरिमा प्रभावित होने के साथ ही इसकी विश्वसनीयता पर भी सवालिया निशान खड़ा होता हुआ नजर आ रहा है जिसका खामियाजा पूरी तरह बच्चों को भुगतना पड़ रहा है, परीक्षा मे अनियमितता एवं अव्यवस्था एक तरह से इस महत्वपूर्ण परिक्षा की परिपाटी बनती जा रही है जिसकी चरम परिणिति इस वर्ष परीक्षा पेपर लीक होने की आशंका के मद्देनजर परीक्षा रद्द होने के रुप मे नजर आ रही है,उपरोक्त भाव व्यक्त करते हुए नगर की रचनात्मक संस्था सरयू साहित्य परिषद एवं नगर के सुधिजनों द्वारा उपरोक्त घटनाक्रम को अत्यंत दुर्भाग्यजनक एवं बच्चों के परिश्रम एवं प्रतिभा के साथ खिलवाड बताया गया है, उनका कहना है कि परीक्षार्थी परीक्षा की तैयारी के लिए एड़ी चोटी की मेहनत करते है उसके उपरांत परीक्षा के लिए दूरदराज के परीक्षा केन्द्रों मे तमाम तरह की असुविधा झेलते हुए पंहुचते है,उसके बाद परीक्षा का रद्द हो जाना मतलब पुनः उन्ही कवायदों की पुनरावृति सीधे तौर पर बच्चों के साथ खिलवाड एवं अत्याचार है, सवाल यही उठता है कि वर्ष दर वर्ष अनियमितता की झलक मिलने के बाद भी अब तक व्यवस्था मे कसावट एवं सुचिता क्यों नही आ पा रही है इसके लिए सीधे तौर पर विभाग के प्रमुख जिम्मेदार है परिषद के प्रमुख सदस्यों जिनमे गौरीशंकर शर्मा, मुकेश शर्मा,हरिहर शर्मा, डाॅ वाय पी सोनी राजकुमार यदु मोनू मानिक प्रसाद दुबे,गिरधर गोपाल शर्मा, दिनेश शर्मा आदि द्वारा जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गयी है जिससे इस तरह घटनाक्रम पर रोक लगे एवं सुचिता की स्थापना हो सके।

More Stories
रायपुर में OPPO Reno16 Series 5G की भव्य लॉन्चिंग, जल्द ही छत्तीसगढ़ के बाजारों में होगी उपलब्ध
सीनियर ड्यूज बॉल समर क्रिकेट टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
रायपुर में ओप्पो रेनो 16 सीरीज 5G की भव्य लॉन्चिंग,जल्द छत्तीसगढ़ के बाजार में होगी उपलब्ध