


भाटापारा:- सिओन क्रिकेट अकादमी भाटापारा द्वारा आयोजित समर क्रिकेट कैंप का समापन समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही पार्षद एवं साहू समाज अध्यक्ष श्री राजेश साहू की विशेष उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में अतिथियों ने खिलाड़ियों के अनुशासन, समर्पण एवं खेल भावना की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में श्री राजू माल, श्री गिरीश सर एवं ओलंपिक एसोसिएशन अध्यक्ष श्री आदित्य सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति उल्लेखनीय रही। समर कैंप के दौरान खिलाड़ियों ने भीषण गर्मी और कड़कती धूप के बीच उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं व्यक्तिगत पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में किशन भट्ट, नीलम जेम्स, राहुल साहू एवं रिकी यादव का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
अंत में अकादमी के कोच सुमित सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, सहयोगियों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सिओन क्रिकेट अकादमी के सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी खेल प्रतिभा को और अधिक निखारने का संकल्प दोहराया।

More Stories
श्री गुरु अरजन देव जी के शहीदी दिवस परछबील सेवा का आयोजन
इंट्रा बास्केटबॉल प्रतियोगिता का विधायक इन्द्र साव ने किया भव्य शुभारंभ
खेल, संस्कार और संगठन को मिलेगी नई दिशा, क्रीड़ा भारती के प्रांत सम्मेलन में पहुंचे बलौदाबाजार जिले के प्रतिनिधि।