


भाटापारा :- छत्तीसगढ़ सिख संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अमरजीत सिंह सलूजा ने बताया कि दरबार श्री हेमकुंत साहिब के लिए रवाना हो रही संगत का आज भाटापारा रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। संगत को लेकर आने वाली ट्रेन लगभग दोपहर 1:00 बजे भाटापारा रेलवे स्टेशन पहुंची।
इस अवसर पर लगभग 100 से अधिक श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया तथा संगत के लिए चाय, नाश्ता एवं जलपान की विशेष व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण सोनी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके द्वारा भी संगत का आत्मीय स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ सिख संगठन की ओर से श्री सोनी जी का सम्मान कर सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस सेवा एवं स्वागत कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे तथा सभी ने गुरु घर की सेवा में बढ़-चढ़कर अपना सहयोग प्रदान किया।


More Stories
राष्ट्रीय खेल दिवस पर ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन
51 यूनिट रक्त का हुआ संग्रहण, महिलाओं सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर की सहभागिता
नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का जन्मदिन सादगी, आत्मीयता और धूमधाम के साथ मनाया गया