June 20, 2026

KHABAR BHATAPARA

सबसे तेज़ – सबसे आगे

अकाल पुरख की फौज, बलौदाबाजार इकाई द्वारा विशाल शब्द कीर्तन प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन

भाटापारा :- अमरजीत सिंह सलूजा ने बातया कि अकाल पुरख की फौज, बलौदाबाजार इकाई द्वारा विशाल शब्द कीर्तन प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, भाटापारा में किया गया। इस प्रतियोगिता में भाटापारा, बलौदाबाजार, नवागढ़, बेमेतरा, तखतपुर, डोंगरगढ़,पिथौरा सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों से बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


इस सफल आयोजन में अकाल पुरख की फौज की प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य अमरजीत सिंह सलूजा, अध्यक्ष सरदार बलवंत सिंह सलूजा, शहर अध्यक्ष रविंद्र सिंह चावला (राजा भैया), गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान मनमहेंद्र सिंह चावला, सचिव बेअंत सिंह खालसा, संरक्षक राजा गुंबर एवं हरभगवान गुंबर की टीम का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के जजमेंट पैनल में भाटापारा से निशु सलूजा एवं बेमेतरा से जगजीत सिंह, जसविंदर सिंह उपस्थित रहे। यह पहली बार देखने को मिला कि जजमेंट पैनल के निर्णय को सभी प्रतिभागियों एवं समाज के लोगों ने हंसी-खुशी स्वीकार किया। पूरे समाज ने जजमेंट पैनल की निष्पक्षता एवं उनके कार्य करने के तरीके की खुलकर सराहना की।

कार्यक्रम के सफल संचालन एवं पूरे माहौल में उत्साह भरने का कार्य श्वेता सेठी एवं शीतल सलूजा द्वारा किया गया। जजमेंट पैनल का समन्वय, प्रतिभागियों को व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करना एवं पूरे कार्यक्रम को अनुशासित एवं आकर्षक रूप देना उनकी विशेष सेवा रही।
बेमेतरा से वीर जसपाल सिंह सलूजा, प्रतापल सिंह छाबड़ा एवं जसपाल सिंह चावला विशेष रूप से उत्साहवर्धन हेतु उपस्थित रहे। वहीं नवागढ़ से जयनी जी एवं गुरदीप सिंह ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दो वर्गों — ग्रुप A (6 वर्ष से 12 वर्ष) एवं ग्रुप B (13 वर्ष से 21 वर्ष) — में भाग लिया।
ग्रुप A में प्रथम पुरस्कार जपनूर कौर खुराना (नवागढ़), द्वितीय पुरस्कार नीरत कौर खुराना (नवागढ़) एवं तृतीय पुरस्कार निरवैर कौर मक्कड़ (तखतपुर) तथा लवलीन कौर खुराना (नवागढ़) को प्रदान किया गया।
वहीं ग्रुप B में प्रथम पुरस्कार गुरबानी कौर छाबड़ा (डोंगरगढ़), द्वितीय पुरस्कार रसलीन कौर सलूजा (भाटापारा) एवं तृतीय पुरस्कार पैज कौर खुराना (नवागढ़) को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में समाज के अनेक प्रमुख लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सुशील सेठी, गुरमीत गुंबर, विजय आनंद, हरप्रीत सलूजा, मंजीत सिंह सपल, राजा चावला, पिंकू सलूजा, सतीश राजपाल, मोहन खालसा, गगनजीत आनंद, जॉन्टी गुंबर, मन्नी छाबड़ा, सहज गुंबर, मीत छाबड़ा, अमन चावला, गुरदयाल गुंबर, सरनजीत सिंह खालसा, कमल सेठी, सिरजन गुंबर, उमंग चावला, रोबिन चावला, सरबजीत राणा, सरनप्रीत छाबड़ा, चिंटू छाबड़ा, सनी सलूजा, सन्नी मक्कड़, रूपेंद्र सिंह खालसा, रंजीत सिंह छाबड़ा एवं समाज के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

अकाल पुरख की फौज कि और. सै अमरजीत सिंह सालुज बलौदाबाजार इकाई ने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों, अभिभावकों, संगत एवं प्रतिभागियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।