


भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- -न तस्य रोगो न जरा न मृत्युः प्राप्तस्य योगाग्रिमयं शरीरम्::-
अर्थात जिसने योग के माध्यम से अपने शरीर को अग्नि के समान तेजस्वी बना लिया, उसे न रोग सताता है, न बुढ़ापा आता है और न ही मृत्यु का भय रहता है।
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर रविवार क़ो भाटापारा नगर के सिटी मॉल परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा मुख्य रूप से सम्मिलित हुए।
प्रातः 6 बजे से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में नगरवासियों, युवाओं, महिलाओं एवं स्कूली बच्चों ने एक साथ योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘योग से निरोग’ के नारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर शिवरतन शर्मा ने कहा,योग मनुष्य की मानसिक, शारीरिक व आध्यात्मिक ऊर्जा को एकत्रित कर उसे सकारात्मक चिंतन की ओर अग्रसर करता है। योग से शरीर स्वस्थ होता है और स्वस्थ शरीर ही श्रेष्ठ मेधा का निर्माण करता है। श्रेष्ठ मेधा ही हमें एक बेहतर नागरिक के रूप में परिष्कृत करती है।

शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि योग एक संपूर्ण विधा है, जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से एकजुट करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज पूरा विश्व योग के महत्व को समझ रहा है। ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ की थीम पर हुआ यह आयोजन वसुधैव कुटुंबकम की हमारी संस्कृति को दर्शाता है।
शिवरतन शर्मा ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा,योग को केवल एक दिन का कार्यक्रम न बनाएं, बल्कि इसे अपने नियमित जीवन का हिस्सा बनाएं। यह आपके स्वास्थ्य, मन की शांति और दीर्घ जीवन के लिए अति उत्तम है। स्वस्थ छत्तीसगढ़, समर्थ भारत के निर्माण में योग की बड़ी भूमिका है।
कार्यक्रम के अंत में शिवरतन शर्मा ने समस्त योग प्रशिक्षकों, आयोजकों, योग साधकों एवं नगरवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, भाजपा नेता राकेश तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री आशीष जायसवाल, आशीष टोडर, कुंजराम कोशले, नंदकिशोर वैष्णव, माखन महिलांगे, अजीत निषाद, नीरा साहू, आयशा खान, संध्या राजेश साहू सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, पार्टी पदाधिकारी, गणमान्यजन उपस्थित रहे।


More Stories
श्री गुरु अरजन देव जी के शहीदी दिवस परछबील सेवा का आयोजन
इंट्रा बास्केटबॉल प्रतियोगिता का विधायक इन्द्र साव ने किया भव्य शुभारंभ
खेल, संस्कार और संगठन को मिलेगी नई दिशा, क्रीड़ा भारती के प्रांत सम्मेलन में पहुंचे बलौदाबाजार जिले के प्रतिनिधि।