August 13, 2026

KHABAR BHATAPARA

सबसे तेज़ – सबसे आगे

विद्युत कटौती बंद नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे बिजली दफ्तर का घेराव::- विधायक इन्द्र साव

भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को ना तो पूरी बिजली मिल रही है और ना किसानों को अपनी फसल के लिए बोर पंप के लिए पर्याप्त बिजली मिल रही है वही राज्य की भाजपा सरकार बिजली दरों में लगातार वृद्धि कर आम लोगों को दोहरी मार मारने में आमदा है,अगर 3 चार दिनों के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं आया तो कांग्रेसजन विद्युत दफ्तर का घेराव करेंगे,उक्त बाते क्षेत्र के कांग्रेस विधायक इन्द्र साव ने इस प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान कही।
विधायक इन्द्र साव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने आम जनता, किसानों और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पहले ही महंगाई से परेशान है, ऐसे में बिजली दरों में वृद्धि कर सरकार ने लोगों को “440 वोल्ट का
झटका” दिया है। उन्होंने आरोप लागाया कि भाजपा सरकार के शासनकाल में बिजली आपूर्ति की स्थिति कमजोर हुई है, जबकि उपभोक्ताओं के बिल लगातार बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बढ़ी हुई बिजली दरों का पुरजोर
विरोध करती है और जनता की आवाज बनकर संघर्ष जारी रखेगी। विधायक श्री साव ने कहा कि बिजली दर वृद्धि से आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों और छोटे व्यवसायियों की आर्थिक परेशानियां बढ़ेंगी, राज्य सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल रही है।
विधायक श्री साव ने आगे चर्चा में बताया कि प्रदेश में विद्युत की बढ़ी दरों का वापस नहीं लिया जाता है और व्यापारियों,किसानों को नियमित बिजली सप्लाई नहीं की जाती है और विद्युत व्यवस्था में आगामी 3 चार दिनों में सुधार नहीं लाया जाता है तो यहां के कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता किसानों के हितों के लिए विद्युत दफ्तर का घेराव करेंगे।