June 28, 2026

KHABAR BHATAPARA

सबसे तेज़ – सबसे आगे

रायपुर में OPPO Reno16 Series 5G की भव्य लॉन्चिंग, जल्द ही छत्तीसगढ़ के बाजारों में होगी उपलब्ध

रायपुर :-  रायपुर के एक निजी होटल में ओप्पो कंपनी द्वारा बहुप्रतीक्षित रेनो 16 सीरीज़ 5जी की भव्य एवं आधिकारिक लॉन्चिंग की गई। इस अवसर पर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी CEO श्री एरिक चेन, रिटेल डायरेक्टर सुश्री एलिसा, सेल्स डायरेक्टर श्री डेनियल एवं सेल्स डायरेक्टर श्री सुभाष यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख वितरकों, रिटेलर्स एवं बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने भाग लिया।
लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने रेनो 16 सीरीज़ 5जी के आकर्षक फीचर्स की जानकारी साझा की। इस स्मार्टफोन में 3डी पॉप प्लैनेट डिज़ाइन, कॉम्पैक्ट प्रीमियम डिज़ाइन, 50 मेगापिक्सल 3.5X टेलीफोटो कैमरा, नेचुरल टोन फोटोग्राफी, 4K 60fps HDR वीडियो रिकॉर्डिंग (ऑटो स्ट्रेटन फीचर सहित), एआई रीमिक्स कोलाज, पॉप कैम इंस्टेंट फिल्म एवं डिजीकैम, एआई माइंड स्पेस, एआई बिल मैनेजर, एआई मेन्यू ट्रांसलेशन तथा ऑडियो शेयरिंग जैसे अत्याधुनिक एआई फीचर्स दिए गए हैं।
इस अवसर पर बलौदाबाजार-भाटापारा के वितरक श्री अमरजीत सिंह सलूजा ने बताया कि कंपनी ने लॉन्चिंग समारोह में उपस्थित सभी व्यापारियों, वितरकों एवं उपभोक्ताओं को लकी ड्रॉ कूपन प्रदान किए थे। ड्रा के दौरान प्रथम पुरस्कार के रूप में रेनो सीरीज़ का स्मार्टफोन बलौदाबाजार के राहुल मोबाइल लावन को प्राप्त हुआ। वहीं सांत्वना पुरस्कार के रूप में 15 विजेताओं को ओप्पो बड्स प्रदान किए गए, जिनमें राजा मोबाइल लावन भी शामिल रहा।

कार्यक्रम का एक और विशेष आकर्षण कंपनी की नई इनोवेटिव डिवाइस रही OPPO BUBBLE , जिसे मोबाइल के पीछे आसानी से लगाया जा सकता है। यह डिवाइस स्क्रीन पर दिखाई देने वाली जानकारी को नए और आकर्षक तरीके से प्रदर्शित करती है। यह तकनीक विशेष रूप से युवाओं को ध्यान में रखकर विकसित की गई है और कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इसकी सराहना की।
श्री अमरजीत सिंह सलूजा ने बताया कि यह पहली बार देखने को मिला कि किसी स्मार्टफोन लॉन्चिंग कार्यक्रम में कंपनी ने इतनी बड़ी संख्या में रेनो सीरीज़ के पुराने उपभोक्ताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया। इससे ग्राहकों को नए उत्पाद की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ लॉन्चिंग समारोह का प्रत्यक्ष हिस्सा बनने का अवसर मिला, जो वास्तव में सराहनीय पहल रही।
उन्होंने बताया कि ओप्पो रेनो 16 सीरीज़ 5जी बहुत जल्द भाटापारा, बलौदाबाजार एवं जिले के सभी प्रमुख मोबाइल आउटलेट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। साथ ही इसकी प्री-बुकिंग भी शीघ्र प्रारंभ की जाएगी।