


बलौदाबाजार/khabar-bhatapara.in:- कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल के मार्गदर्शन में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत सभी विकासखंड में तकनीकी सहायक, बीएफटी और रोजगार सहायको को युक्तधारा पोर्टल पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतो के लिए निर्माण कार्यो की संतृप्तता के आधार पर कार्य योजना बनाई जानी है जिसके लिए प्रथम चरण में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उपर्युक्त कार्यों का चयन किया जाना है।
युक्तधारा पोर्टल एक भू-स्थानिक योजना पोर्टल है जिसे ग्रामीण विकास मंत्रालय और इसरो द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न ग्रामीण योजनाओ जैसे मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए भू-स्थानिक डेटा का उपयोग करके सटीक और प्रभावी योजना बनाना है। युक्तधारा पोर्टल महात्मा गांधी नरेगा के लिए जीआईएस आधारित ग्राम पंचायत स्तरीय योजनाओ की सुविधा के लिए डिजाईन किया गया है। मनरेगा अंतर्गत आने वाले अनुमेय कार्यो को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है। भू-स्थानिक रूप से विश्लेषण किये गये कार्य जीएडब्ल्यू और गैर जीएडब्ल्यू, युक्तधारा पोर्टल भू-स्थानिक और रिमोट सेंसिंग के आधार पर संभावित कार्यो के लिए स्व-चालित सुझाव प्रदान करता है।

More Stories
107 वर्ष पूर्ण करेगी 1920 से स्थापित भाटापारा की रामलीला, 11 अक्टूबर से होगा भव्य शुभारंभ
युवाओं की ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति को दिशा दे रही है विद्यार्थी परिषद : शिवरतन शर्मा
नई सोच और सकारात्मक दिशा देने में ब्रह्माकुमारीज संस्थान की अहम भूमिका : इंद्र साव एवं शिवरतन शर्मा