


भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- पं रविशंकर शुक्ल इंटर यूनिवर्सिटी जूडो सलेक्शन ट्रायल का आयोजन 14 अक्टूबर को गुरु घासीदास महाविद्यालय कुरूद में किया गया जिसमें भाटापारा मार्शल आर्ट्स अकेडमी के गौतम ने पुरुष वर्ग के -60 किलो ग्राम में स्वर्ण पदक , वही स्वलेहा ने महिला वर्ग के +78 किलो ग्राम में स्वर्ण पदक अपने नाम किया , दोनों खिलाड़ी आने वाले नार्थ ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी जूडो चैंपियनशिप में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब में पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करेंगे, इस उपलब्धि पर भाटापारा मार्शल आर्ट्स एकडेमी अध्यक्ष आदित्य सिंह , कोच वर्षा मिरी, सीनियर खिलाडी , समीर घृतेश , रमा टण्डन ने पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाये देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


More Stories
रायपुर में आयोजित होगी दो दिवसीय वेस्ट जोन एथलेटिक्स ट्रायल
भाटापारा में आस्था का महाकुंभ 100 से अधिक रामधुन मंडलियों ने नगर को किया राममय,
संभाग स्तरीय कराते प्रतियोगिता के लिए बलौदा बाजार भाटापारा जिले से 51 खिलाड़ी चयनित हुए